Elon Musk Artificial Intelligence Startup Introduced Grok-3: एक्स और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एआई की दुनिया में कदम रख दिया है। मस्क दुनिया का सबसे स्मार्ट AI लेकर आ गए हैं। एलन मस्क की AI कंपनी ने नया और स्मार्ट AI चैटबॉट Grok 3 लॉन्च किया है। एक डेमो इवेंट के दौरान मस्क ने कहा कि हम Grok 3 को पेश करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
एलन मस्क Grok 3 को किया पेश
एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI ने अपने चैटबॉट का अपडेटेज वर्जन Grok 3 पेश किया है। क्योंकि, वह चीनी AI फर्म डीपसीक, माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनAI और अल्फाबेट के गूगल को पीछे छोड़ना चाहते हैं। Grok-3 को ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब एआई हथियारों की दौड़ में एक क्रिटिकल मोमेंट पर है। डीपसीक (DeepSeek) की ओर से अपने शक्तिशाली ओपन-सोर्स मॉडल का खुलासा करने के कुछ ही दिनों बाद मस्क द्वारा xAI के प्रभाव का विस्तार करने के लिए आक्रामक तरीके से यह कदम उठाया गया है।
मस्क ने अपनी टीम की तारीफ की
मस्क ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि एक शानदार टीम के साथ काम करके मुझे गर्व महसूस हो रहा है। Grok 3 के डेमो इवेंट में करीब एक लाख लोग जुड़े हुए थे। इस दौरान xAI ने कुछ बेंचमार्क दिखाए जिनमें Grok 3 ने साइंस, कोडिंग और गणित के मामलों में Gemini 2 Pro, Deepseek V3 और ChatGPT 40 को पीछे छोड़ दिया।
चैटबॉट का नाम ‘Grok’ क्यों रखा?
मस्क ने यह भी बताया कि कंपनी ने अपने चैटबॉट का नाम ‘Grok’ क्यों रखा। यह शब्द Robert Heinlein की किताब ‘Stranger in a Strange Land’ से लिया गया है। मस्क ने कहा कि इसका मतलब है किसी चीज को पूरी तरह से और गहरी समझ के साथ जानना। उन्होंने यह भी कहा कि ‘grok’ शब्द गहरी समझ को दर्शाता है, जो Grok AI के लिए एक जरूरी पहलू है। डेमो के दौरान xAI के अधिकारियों ने यह भी बताया कि Grok बनाने के लिए उन्होंने अपनी खुद का डेटा सेंटर बनाया। एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI ने दिसंबर में कहा था कि उसने अपने नवीनतम फंडिंग में निवेशकों से 6 अरब डॉलर जुटाए हैं। जिसमें अमेरिकी पूंजीपति, चिप निर्माता एनवीडिया और एएमडी और सऊदी अरब और कतर के निवेश शामिल हैं।
मस्क ने पोस्ट कर कही यह बात
मस्क ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि xAI Grok 3 रिलीज के साथ इस सप्ताह हर दिन तेजी से बेहतर होगी। कृपया इस पोस्ट पर जवाब के रूप में किसी भी समस्या की रिपोर्ट करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ओपनएआई के मालिक और एलन मस्क के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। मस्क ने कुछ दिन पहले OpenAI को खरीदने का ऑफर दिया था। हालांकि, कंपनी ने इसे खारिज कर दिया और उल्टा मस्क को ही एक्स को बेचने का ऑफर दे दिया था।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
13 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
16 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
18 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines