Divorce Illegal In Philippines: एक समय था जब शादी के रिश्ते को सात जन्मों का साथ माना जाता था। आज के समय में इसके विपरीत है, क्योंकि अब तो शादी को कई लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। पति-पत्नी में जरा सी भी अनबन होती है तो तुरंत बात तलाक तक पहुंच जाती है। क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है जहां तलाक लेना गैर कानूनी माना जाता है। पति-पत्नी में प्यार खत्म हो जाए तो भी उन्हें मजबूरी में रिश्ता निभाना पड़ता है। आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन सा देश है, हम बात कर रहे हैं फिलीपींस की।
तलाक लेना है जुर्म?
फिलीपींस अकेला एक ऐसा देश है जहां तलाक लेना गैर कानूनी माना जाता है। अगर किसी कपल के बीच दरार आ जाए तो वो उसे आपस में ही सुलझाने की कोशिश करते हैं और रिश्ते को निभाते हैं। कभी तो समय के साथ सब ठीक हो जाता है, वहीं कभी रिश्ता एक बोझ बन जाता है जिसे निभाना मुश्किल हो जाता है। यहां पर तलाक लेना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें: बेवफाई में मुस्कान से आगे निकली शिवानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी कहानी
कब से गैर कानूनी हुआ तलाक लेना
फिलीपींस में तलाक को गैरकानूनी माना गया है। ये नियम साल 1930 से लागू हुआ था, लेकिन इससे पहले भी धार्मिक आधार पर तलाक पर रोक लगी हुई थी। 2020 में हुए सेंसस के मुताबिक, फिलीपींस में कैथोलिक समुदाय की आबादी करीब 79 प्रतिशत है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी 6.4 प्रतिशत है जो दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।
क्या है सच और झूठ
ये भी जान लें कि तलाक को गैर कानूनी करार देने वाले फिलीपींस में मुस्लिम शरिया कानून के तहत तलाक ले सकते हैं। वहीं कैथोलिक धर्म मानने वाले लोगों को इस बात की इजाजत नहीं है। ऐसे में या तो उन लोगों को मजबूरी में इस रिश्ते को निभाना पड़ता है या फिर धर्म बदल तलाक लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के ‘राजा’ ने ‘रईस’ बन हिंदू युवती को छला, दो साल बाद BJP नेताओं से मांगा न्याय
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines