Israel Hamas News: इजरायल के हमलों में रविवार को गाजा में 45 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें उत्तरी गाजा में हुई हैं। वहीं फिलीस्तीन में सीजफायर के लिए कतर के दोहा में बातचीत चल रही है। इजरायल का कहना है कि उत्तरी गाजा में हमास के लड़ाके एक बार फिर एकजुट हो गए हैं। और उन्हें खत्म करने के लिए इजरायली सेना उत्तरी गाजा में अभियान चला रही है।
इजरायल-हमास के बीच बातचीत पर 6 बड़े अपडेट
1. सीआईए और इजरायल की मोसाद इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ ने रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की। बैठक में मोसाद चीफ डेविड बर्निया और सीआईए के डायरेक्टर बिल बर्न्स के साथ कतर के पीएम मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी हिस्सा ले रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक अधिकारी हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों को रिहाई को लेकर बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘मेरे पिता की हत्या कर दी गई है’, शख्स ने रुकवाया पीएम नेतन्याहू का भाषण
2. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इजरायली सैनिकों ने हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया था। पश्चिमी देशों ने इस मौके को बंधकों की रिहाई के लिए डील पर बातचीत करने का मौका बताया है।
3. इजरायल ने कहा है कि हमास इस दौर की बातचीत में शामिल नहीं होगा, लेकिन आगे की बैठकों में वह हिस्सा ले सकता है। मध्यस्थता करने वाले वार्ताकार हमास और इजरायल से बात कर रहे हैं। कतर में हमास के कई सारे नेता रहते हैं।
4. इजरायल की कोशिश एक छोटी डील करने की है, ताकि हमास के साथ आगे की बातचीत का रास्ता खुले। इससे इजरायल को याह्या सिनवार की मौत के बाद हमास की निर्णय लेने की क्षमता का भी पता चलेगा।
5. वहीं इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने काहिरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनका देश गाजा में दो दिन के सीजफायर का प्रस्ताव करता है और फिलीस्तीनी कैदियों के बदले चार इजरायली बंधक रिहा किए जाएंगे।
6. अल-अरेबिया चैनल के मुताबिक हमास, इजिप्ट के प्रस्ताव को स्वीकार करने का इच्छुक है। हालांकि वह इजरायल की ओर से गारंटी भी चाहता है कि वह मिस्त्र क प्रस्ताव को व्यापक सौदे का हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध होगा।
संबंधित खबरें
'बहुत अच्छे विचार...', रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने की कोशिशों पर पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
11 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
23 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
2 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines