Earthquake in Philippines: धरती आज फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। आज फिलीपींस में भूकंप आया। देश के लूजोन शहर में भूकंप के झटके लगने से दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 रही। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि सोमवार सुबह फिलीपींस के लुजोन में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर (6.2 मील) दूर की गहराई पर था।
फिलीपीन की भूकंप विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने बताया कि भूकंप इलोकोस प्रांत के उत्तरी शहर बांगुई में आया। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतनी तीव्रता वाले भूकंप के कारण आगे और बड़े झटके लगने की संभावना है। फिलीपींस में भूकंप आना आम बात है, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जहां ज्वालामुखी विस्फोट जैसी गतिविधियां होती रहती हैं और भूकंप आते रहते हैं।
उत्तराखंड के चमोली में भूकंप से भूस्खलन का खतरा
बता दें कि भारत में शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 थी और भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने भूकंप आने की पुष्टि की। वहीं इस भूकंप के बाद चमोली जिले में भूस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई। रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अलर्ट दिया है कि 3 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में आज भूस्खलन हो सकता है। आज शाम 5 बजे के बीच लेवल 3 का ऑरेंज अलर्ट चमोली में रहेगा। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
लगातार 2 दिन जम्मू कश्मीर में आया भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत शुक्रवार और शनिवार को लगातार दोनों दिन जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप से कांपी थी। शनिवार को 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसका केंद्र किश्तवाड़ में 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था। इससे पहले शुक्रवार रात को बारामूला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। शनिवार को साढ़े 7 बजे और शुक्रवार रात को 9 बजकर 6 मिनट पर भूकंप आया था। इससे पहले 18 दिसंबर को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप के झटके लगे थे। शाम 4 बजकर 23 मिनट पर लेह लद्दाख की धरती कांपी थी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई थी, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
4 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
4 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
6 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
10 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
12 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
12 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
21 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines