भूकंप के झटके आए दिन धरती को दहला रहे हैं। आज सुबह फिर भूकंप आया और धरती कांप गई। लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप आया। नॉर्थ सुमात्रा में यह भूकंप सुबह करीब 3 बजकर 53 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया के लोग डरे हुए हैं और सरकार ने भी देशभर में अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क किया है।
चीन और इथियोपिया में आया था भूकंप
बता दें कि बीते दिन चीन और इथियोपिया में भूकंप आया था। चीन में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही और इसका केंद्र Qinghai शहर के मिला। धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंपीय तरंगें आई थीं। इसके अलावा इथियोपिया में सोमवार की सुबह 12 बजकर 23 मिनट पर भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी और इसके बाद 2 बार और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 और 5.1 मापी गई। हालांकि दोनों देशों में भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में डर और दहशत का माहौल रहा।
कैलिफोर्निया के मालिबू में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले रविवार रात को कैलिफोर्निया के मालिबू क्षेत्र में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। लॉस एंजिल्स, थाउजेंड ओक्स, सिमी वैली, वेंचुरा, अगौरा हिल्स और वेस्टलेक विलेज में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की और बताया कि इस भूकंप का केंद्र मालिबू से लगभग 6.2 मील (10 किमी) दूर उत्तर-पश्चिम में 9 मील (14 किमी) की गहराई में मिला। इससे पहले 9 मार्च को मालिबू के पास वेस्टलेक विलेज में 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। उस भूकंप के झटके भी लॉस एंजिल्स, थाउजेंड ओक्स, वेंचुरा काउंटी, सिमी वैली और लॉन्ग बीच में भी महसूस हुए। उस भूकंप का केंद्र 11.7 किलोमीटर की गहराई में मिला था।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
6 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
11 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
11 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
13 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
15 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
17 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
17 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
18 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines