म्यांमार में शनिवार की रात 9 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का पता चलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह की कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, शनिवार को म्यांमार के क्यौकसे के निकट 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।
सुरक्षा सलाह जारी
एक महीने पहले देश में आए शक्तिशाली झटकों से जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ था। इसे देखते हुए डिजास्टर सपोर्ट सिस्टम (DSS) ने सुरक्षा सलाह जारी किया है। DSS ने लोगों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप 55 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे यह आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील है। एक्स पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा, “एम का ईक्यू: 5.4, दिनांक: 17/05/2025 21:24:51 IST, अक्षांश: 21.32 एन, देशांतर: 96.03 ई, गहराई: 55 किमी, स्थान: म्यांमार।’
28 मार्च को आया था 7.7 तीव्रता का भूकंप
म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार धरती कांप रही है। आए दिन यहां भूकंप के झटके लग रहे हैं। इस बीच मध्य म्यांमार के एक छोटे से शहर मीकटिला के पास 13 अप्रैल क सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब देश मध्य क्षेत्र में आए 7.7 तीव्रता के बड़े भूकंप की तबाही से जूझ रहा है। जहां आज भी राहत व बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश जारी है और कई जगह मलबा फैला हुआ है। बता दें कि 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए 7.7 और 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित हुए हजारों लोगों के लिए तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य खतरों की एक श्रृंखला के बारे में चेतावनी दी थी। इसमें कहा गया था कि लोगों को तपेदिक (टीबी), एचआईवी, वेक्टर- और जल-जनित रोगों का खतरा हो सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
7 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
23 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines