भूकंप के जोरदार झटकों से धरती एक बार फिर कांपी है। आज 3 मार्च दिन गुरुवार को अलसुबह इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन करीब 6 की तीव्रता वाले भूकंप से देशवासियों में दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है। इस भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से 161 किलोमीटर दूर धरती के नीचे मिला। भूकंप अलसुबह करीब 2 बजकर 33 मिनट पर आया, जब लोग नींद के आगोश में थे कि अचानक धरती हिलने लगी। झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और रातभर बाहर ही रहे।
म्यांमार में लगातार लग रहे भूकंप के झटके
बता दें कि म्यांमार में 5 दिन पहले आए करीब 8 की तीव्रता वाले भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी। इसके बाद से लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। एक अप्रैल दिन मंगलवार को भी 2 बार भूकंप आया, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 और 4.7 रही। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन म्यांमार के लोगों में दहशत का माहौल ऐसा बना हुआ है कि वे सड़कों पर दिन-रात बिता रहे हैं। म्यांमार की सरकार ने भी देशवासियों को सतर्क रहने को कहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, बुधवार 2 अप्रैल को भी म्यांमार में भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 रही। इस भूकंप से भी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
जापान भी भूकंप के झटकों से कांपा
बता दें कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने लोगों को मौत और तबाही का जो मंजर दिखाया, उससे लोग उबरे नहीं थे कि जापान की धरती भूकंप से डोल गई, जहां एक बार भयंकर सुनामी भीषण तबाही मचा चुकी है। बीते दिन 2 अप्रैल की शाम को जापान के क्यूशू क्षेत्र में जोरदार भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी।
हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई और न ही सुनामी का अलर्ट आया, लेकिन म्यांमार में आए भूकंप से एक दिन पहले ही जापान सरकार ने भूकंप आने का अलर्ट अपने देश में जारी कर चुकी थी। चेतावनी के अनुसार, प्रशांत महासागर के तट के पास 9 की तीव्रता वाला मेगा भूकंप आ सकता है, जिससे लाख लोगों की जान को खतरा है, इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह जापान सरकार ने दी है।
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines