Earthquake Tremors Hits Caribbean Country: भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। इस बार भूकंप कैरेबियन देशों में आया है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एसोसिएशन और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटके कैरेबियन सागर के किनारे बसे देशों हैती, मैक्सिको, क्यूबा, होंडुरास, बेलीज में महसूस किए गए, जिससे वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार, इतनी तीव्रता वाले भूकंप के कारण सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। हैती, बेलीज और बहामास में सुनामी आने का खतरा बना हुआ है, जबकि प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए फिर से भूकंप आने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अमेरिका के नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर का कहना है कि सुनामी आने की आशंका नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना होगा।
उत्तरी अमेरिका तक महसूस किए गए झटके
AP की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार बीती शाम करीब 6:23 बजे आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र केमैन द्वीप में जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) की गहराई में दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। भूकंप उत्तरी अमेरिकी और कैरेबियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास आया, जिससे अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कैरेबियन देशों के कुछ शहरों में माली नुकसान हुआ है।
USGS की रिपोर्ट के अनुसार, कैरेबियन में, होंडुरास के उत्तर में, केमैन द्वीप के तट से 235 किलोमीटर दूर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। बाद में भूकंप की तीव्रता को संशोधित करके 7.6 बताया गया। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एसोसिएशन ने कैरेबियाई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें प्यूर्टो रिको, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, बहामास, बेलीज और होंडुरास शामिल हैं। वहीं एजेंसी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि अभी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन इतनी ही तीव्रता वाला भूकंप फिर से आ सकता है।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
7 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
8 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
11 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
12 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
12 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
20 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
22 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines