Earthquake: जापान के होक्काइडो में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबकि, भूकंप की तीव्रता 6.1 रही है। भूकंप के झटके 2:48 बजे आए। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं आई है।
बीते चार दिनों में दूसरी बार जापान में भूकंप आया है। इससे पहले इजू आइलैंड में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। यह भूकंप 28 किमी की गहराई पर आया था। बता दें कि इजू आइलैंड जापान के इजू प्रायद्वीप से दक्षिण और पूर्व में फैले ज्वालामुखीय द्वीपों का एक समूह है।
लेह लद्दाख में सुबह आया था भूकंप
लेह लद्दाख में भी आज सुबह 10:47 बजे भूकंप आया था। इसका लेह लद्दाख के उत्तर में 105 किमी दूर था। जिसकी गहराई 77.80 किमी थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
दो दिन पहले बीकानेर में आया था भूकंप
भारत में बीते रविवार को भी 4.2 तीव्रता से राजस्थान के बीकानेर में भूकंप आया था। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए थे। पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग डर के कारण घरों से बाहर आ गए।
हर साल आते हैं 20 हजार भूकंप
बता दें हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 2.9 तीव्रता में कंपन का बहुत कम पता चलता है। 3 से 3.9 तीव्रता में ऐसा लगता है कि कोई भारी वाहन पास से गुजरा है। वहीं, 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। इसी तरह 9 या इससे ज्यादा में भीषण तबाही होती है।
यह भी पढ़ें: या तो उनकी हत्या होगी या हमारी, पाक मंत्री ने इमरान खान को सत्तारूढ़ पार्टी का दुश्मन बताया
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
3 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
11 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
12 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines