Earthquake in Tibet: रविवार की आधी रात को जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे तो अचानक से तिब्बत की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिलने लगी। भारतीय समयानुसार रात 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप आया जिससे लोगों के बेड हिलने लगे, और नींद खुल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.7 रिक्टर स्केल पर मापी गई है और भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में था। बेशक भूकंप के झटके तेज थे लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों का असर यूपी और बिहार में भी दिखा।
तिब्बत में आया तेज भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बीती रात यानी 11 मई 2025 की आधी रात 2 बजकर 41 मिनट पर तिब्बत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप इतना तेज था कि गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और किसी को समझ ही नहीं आया कि ये हो क्या रहा है, जैसे ही समझ आया तो लोगों में हलचल मच गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि धरती थर्रा उठी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें: Baba Venga Prediction: बाबा वेंगा की जुलाई 2025 को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी, सच हुई तो होगी तबाही
यूपी-बिहार भी हिला
न सिर्फ तिब्बत बल्कि यूपी-बिहार की धरती भी इन भूकंप के झटकों से हिल पड़ी। उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि वो इतने तेज नहीं थे लेकिन लोगों में दहशत फैलाने के लिए काफी थे। आधी रात को भूकंप आने से लोगों की नींद में खलल पड़ी और वो अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए।
कहां था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तिब्बत में था। हालांकि भूकंप के झटके तेज थे लेकिन अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान में भी 2 दिन पहले ही भूकंप आया जिससे वहां के लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक तरफ भारत के हमले से धरती फट रही थी तो दूसरी तरफ भूकंप ने भी अपना तांडव दिखाया।
यह भी पढ़ें: किस ब्लड ग्रुप के लोग होते हैं सुपर इंटेलिजेंट? चाणक्य की बुद्धि भी जिनके आगे फेल
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
11 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines