हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, Philippines में आया 4.1 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake News: भूकंप के जोरदार झटकों से एक बार फिर धरती हिल गई है। आज सुबह-सुबह फिलीपींस में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इस देश में अकसर भूकंप आता है और वैज्ञानिकों ने लोगों को हर समय सतर्क रहने को कहा है, ताकि समय रहते खतरे से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन

Earthquake in Philippines: साल 2025 में भी भूकंप आना लगातार जारी है। आज सुबह फिलीपींस देश की धरती भूकंप के झटकों से कांप गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब सवा 8 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन झटके जोरदार थे

क्योंकि फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ जोन में बसा है, जहां अकसर ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं, इसलिए धरती हिलती है और कम तीव्रता के झटके भी जोरदार तरीके से लगते हैं। फिलहाल देश में माहौल शांत है, लेकिन एक बार लोगों में अफरातफरी मच गई थी, क्योंकि रिसर्च सेंटर ने अनुमान लगाया है कि अगर ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आया तो समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फट सकता है, जिससे देश को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए अलर्ट रहें।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola