Earthquake in Nepal Latest Update: नेपाल के काठमांडू में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले शुक्रवार रात को भी 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। काठूमांड पोस्ट की मानें तो भूकंप से अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के कारण जाजरकोट जिले में 1800 घर से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। रुकुम पश्चिम में 2500 से घर तबाह हो चुके हैं भूकंप प्रभावित इलाकों में बेघर हुए लोगों को टेंट और खाने-पीने की जरूरत है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं हजारों घर नष्ट हो गए हैं। सरकार राहत कार्य में लगी है। पुलिस के साथ सशस्त्र बलों के जवान भी बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को हेलीकाॅप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में हेलीकाॅप्टर के जरिए अस्पताल में पहुंचाने की जिम्मेदारी रखी गई है। आसपास के जिलों से स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सा उपकरणों के साथ आसपास के इलाकों में भेजा जा रहा है। हमारी सरकार पूरी क्षमता के साथ जिम्मेदारी निभा रही है। वहीं आज राजधानी काठमांडू में पीएम की अध्यक्षता में केबिनेट मीटिंग होगी।
मलबे से बाहर निकला जिंदा परिवार
जब शुक्रवार को भूकंप आया उस समय जाजरकोट में भेरी नगर पालिका-1 की निवासी पम्पा रावत भारत में अपने सबसे बड़े बेटे से फोन पर बात कर रही थीं। इस दौरान ज़मीन अचानक ज़ोर से हिली तो वह घबरा गई। घर ढह गया और पम्पा के परिवार के सभी चार सदस्य, जिनमें उनके पति और उनके दो बेटे शामिल थे, अंदर फंस गए। पूरी रात पम्पा रावत अपने परिवार के साथ उस मलबे मे दबी रही।
मलबे से निकाले जाने के बाद पम्पा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे हमारे पड़ोसियों ने हमें मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें बचाया लिया। घर ढहने से परिवार के कुछ सदस्यों को मामूली चोट आई जिसके बाद उन्हें इलाज केे लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं भेरी नगर पालिका-1 के रावतगांव में भूकंप से एक और परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई
भारत ने जारी किए आपातकालीन नंबर
भूकंप के बाद राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप का तेज झटके महसूस किए गये। बता दें कि भूकंप से अति प्रभावित जाजरकोट काठमांडू से 500 किमी. पश्चिम में है। इसके बावजूद यहां तेज झटके महसूस किए गए। इस बीच भारत ने भी नेपाल में रह रहे भारतीयों की मदद के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। वे संपर्क नंबर 977-9851316807 पर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने भी भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया गया है।
नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी पीएम और गृहमंत्री ने भूकंप को लेकर एक बैठक की। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था को फिर से शुरु करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा टेलीकाॅम कंपनियों ने अपनी सेवाएं फ्री करने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines