Earthquake In Myanmar and Pakistan: 28 मार्च को भूकंप से म्यांमार में भयानक तबाही हुई। अभी भी वहां पर सिलसिला जारी है। बीती रात भी म्यांमार में 4.5 तीव्रता के झटके आए जिससे धरती हिलने लगी। इन झटकों ने वहां के लोगों में दहशत को और भी बढ़ा दिया है। पहले आए भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई, वहीं सैकड़ों लापता हैं और घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में फिर से भूकंप के आने से उन लोगों की चिंता और डर दोनों बढ़ गए हैं। वहीं पाकिस्तान में भी भूकंप आया जिससे वहां के लोगों में दहशत है।
कब आया भूकंप
म्यांमार में बीती रात करीब एक के बाद एक 2 बार भूकंप आया। पहले 16:31 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया इसके बाद 20:57 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। पहली बार में आए भूकंप की गहराई जमीन के नीचे सिर्फ 18 किलोमीटर रही। वहीं दूसरी बार जमीन के नीचे 10 किलोमीटर रही। ऐसे में ये झटके काफी तेज महसूस हुए।
पाकिस्तान में भी आया भूकंप
न सिर्फ म्यांमार में बल्कि पाकिस्तान में भी भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत है। पाकिस्तान में 2 अप्रैल की सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए जिससे लोगों की नींद खुल गई। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। सभी के जेहन में म्यांमार की तबाही का मंजर घूम रहा होगा। पाकिस्तान में आए भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में रहा। वहां किसी भी तरह के जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड, म्यांमार के बाद अब इस देश में भूकंप के 3 झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
जान माल की नहीं हुई कोई हानि
हालांकि भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे ज्यादा गहराई में नहीं था, जिससे झटके बहुत तेज महसूस हुए, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की जान माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है। पहले से ही वहां इतनी तबाही मची है कि लोगों के रोने-चीखने की आवाजें ही आ रही हैं। जिन लोगों के प्रियजन लापता हैं वो उन्हें ढूंढ रहे हैं।
28 मार्च से अब तक आ चुके हैं कई भूकंप के झटके
म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। करीब 2700 से ज्यादा लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं और 521 लोग घायल हैं। 700 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं 28 मार्च से लेकर बीते दिन तक म्यांमार में करीब 40 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ऐसे में अब डर इस बात का है कि कहीं वहां सुनामी न आ जाए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में भूकंप का खतरा! 24 घंटे में कांप सकती है राजधानी की धरती, एजेंसी का दावा
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
7 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
14 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
18 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines