हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विनाशकारी भूकंप से म्यांमार में मस्जिद ध्वस्त, 20 लोगों की जान गई, मातम में बदलीं ईद की खुशियां

म्यांमार में आज आए विनाशकारी भूकंप से एक मस्जिद ढह गई। हादसे में बच्चों समेत 20 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं हादसे से ईंद की खुशियां मातम में बदली नजर आ रही हैं। भूकंप से पूरे देश में काफी तबाही मचाई है।

विज्ञापन

म्यांमार में आज आए विनाशकारी भूकंप से एक मस्जिद ध्वस्त हो गई। रमजान के आखिरी जुमे के दिन तबाही मचाने से मुस्लिम समुदाय में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है। मस्जिद मांडले शहर में ध्वस्त हुई है और 20 लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मस्जिद के मलबे का ढेर बनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ताउन्गू में युद्ध शरणार्थियों को आश्रय देने वाले मठ के ढह जाने से बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। मंडाले विश्वविद्यालय में भूकंप के कारण आग लगने से भारी क्षति होने की खबर मिली है, जिसमें कई लोगों के मरने की भी खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मांडले में शक्तिशाली भूकंप से काफी नुकसान पहुंचा है। ईद के मौके पर तबाही का माहौल दिख रहा है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सबसे पहले भूकंप के झटकों से म्यांमार की धरती कांपी। इस देश में सबसे पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में मोनयवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) दूर पूर्व दिशा में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। पहला भूकंप आने के बाद एक के बाद एक कई ऑफ्टरशॉक भी लगे और ऑफ्टरशॉक में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 से लेकर 4 तक मापी गई।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, म्यांमार में आए भूकंप के बाद बैंकॉक और चीन में भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत तक महसूस किए गए। बैंकॉक में 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसने भारी तबाही मचाई। इमारतें ध्वस्त हो गईं और पुल ढह गए। घर, खंभे, तस्वीरें सब हिलते नजर आए। लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola