Earthquake In Greece: ग्रीस के क्रीट द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से मिस्र से इजरायल तक की धरती कांप गई। स्थानीय समयानुसार ये भूकंप सुबह-सुबह आया। धरती हिलने से लोगों की नींद खुल गई और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। इससे पहले पाकिस्तान की धरती लगातार कई दिनों से भूकंप के झटकों से हिलने लगी।
कब आया भूकंप
ग्रीस के क्रीट द्वीप में मंगलवार की सुबह तेज भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, भूकंप पूर्वी भूमध्य सागर में आया। इसकी गहराई 14 किमी थी। भूकंप 83 किलोमीटर की गहराई में आया।
यह भी पढ़ें: Baba Venga Prediction: बाबा वेंगा की जुलाई 2025 को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी, सच हुई तो होगी तबाही
क्या हुआ है कोई नुकसान?
बेशक भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन और बचाव दल भूकंप वाली जगह पर पहुंच गई और लोगों की मदद की। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मैक्सिको में भी आया भूकंप
ग्रीस से पहले मैक्सिको में तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा थी लेकिन अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बता दें कि मैक्सिको से भी अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। म्यांमार में आए भूकंप ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी थी। ऐसे में अब जब भी भूकंप के झटकों से धरती हिलती है तो लोगों के मन में वही मंजर आ जाता है। अच्छी बात ये रही कि झटके तेज होने पर भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
24 mins ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 hr agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
2 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
2 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
9 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
15 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
20 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
20 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines