Earthquake Hits Russia: रूस की धरती एक बार फिर भयंकर भूकंप से कांप गई है। ताजा भूकंप आज रात 7 बजकर 44 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई। आज भी भूकंप रूस के कामचटका द्वीप के पूर्वी तट पर आया है, जिसका केंद्र धरती के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में मिला। आज सुबह भी 6 बजकर 20 मिनट पर 6.1 मैग्निट्यूड और बीती रात 11:57 बजे 5.9 मैग्निट्यूड के आफ्टरशॉक्स रूस में लगे थे।
3 दिन पहले आया था भयंकर भूकंप
बता दें कि गत 30 जुलाई को भी रूस के कामचटका द्वीप पर भयंकर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई थी और यह भूकंप इतिहास का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था। वहीं इतनी तीव्रता वाले भूकंप के बाद रूस के लोगों ने 275 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स झेले थे, जिनमें सबसे बड़ा आफ्टरशॉक 6.9 मैग्निट्यूड का था।
भूकंप इस भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप के तट से लगभग 119 किलोमीटर (74 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचट्स्की के पास 20.7 किलोमीटर की गहराई में मिला था। यह भूकंप पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आया था, जो भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां प्रशांत प्लेट ओखोट्स्क प्लेट के नीचे खिसक रही है।
Video: सुनामी की 6 फीट ऊंची लहरें देख याद आई 2011 की तबाही, क्या हुआ था जापान में 14 साल पहले?
8 देशों में आई थी सुनामी
30 जुलाई को आए भूकंप से एक लाख 80 हजार की आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क-कामचट्स्की इलाके में इमारतों को नुकसान पहुंचा। कुछ लोग घायल भी हुए थे, लेकिन किसी की मौत होने की खबर नहीं आई। वहीं भूकंप के कारण प्रशांत महासागर में सुनामी आई थी। रूस के समुद्र में सेवेरो-कुरिल्स्क के तट से करीब 4 मीटर (13 फीट) ऊंची सुनामी की लहरें टकराईं, जिन्होंने बंदरगाह को बाढ़ में डूबो दिया था।
रूस के अलावा जापान, हवाई, कैलिफोर्निया, अलास्का, न्यूजीलैंड, चिली और पेरू तक सुनामी आई। हवाई में 5.7 फीट और कैलिफोर्निया में 3.5 फीट ऊंची सुनामी की लहरें तट से टकराईं, जापान में साल 2011 में आई सुनामी (130 फीट) की तुलना में यह सुनामी काफी छोटी थीं, लेकिन एक बार के लिए माहौल ऐसा बन गया था कि जापान को लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा था।
Russia Earthquake: रूस में क्यों आया 8.8 की तीव्रता वाला भूकंप? 30 दिन में 2 बार दहला देश
वहीं भूकंप के कारण कामचटका में क्ल्यूचेव्स्कॉय ज्वालामुखी फटा था, जो यूरेशिया का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी था। इसकी पश्चिमी ढलान पर गर्म लावा बहने की खबर आई थी।
संबंधित खबरें
'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
2 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
6 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
6 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
6 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
7 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
14 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
1 day ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines