Earthquake Hits Pakistan: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज जोरदार भूकंप आया। भारतीय समयानुसान सुबह करीब 3 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के इतने भयंकर झटके लगे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में धरती के नीचे 150 किलोमीटर की गहराई में मिला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि रविवार सुबह आए भूकंप से जान माल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
बीते दिन 2 बार आया था भूकंप
बताया जा रहा है कि बीते दिन भी पाकिस्तान में 2 बार भूकंप आया था। शाम करीब 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजे के बीच 2 बार भूकंप के झटके लगे। पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही। भूकंप के झटके कराची शहर में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्री धरती के नीचे 38 किलोमीटर की गहराई में मिला था। लांधी इलाके में फॉल्ट लाइन के टकराव से पाकिस्तान में भूकंप आता है। कराची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक आमिर हैदर ने ANI को बताया कि एक जून से अब तक 21 बार पाकिस्तान में भूकंप आ चुका है।
भूकंप के लिए एक्टिव देश भूकंप
बता दें कि पाकिस्तान भूकंप के मद्देनजर सबसे सक्रिय देशों की सूची में शामिल हैं। इस देश में भी अकसर बड़े भूकंप आते हैं, जो विनाशकारी भी साबित हो जाते हैं। पाकिस्तान यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट्स को ओवरलैप करता है। इन प्लेट्स के ऊपर बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगिट बाल्टिस्तान बसे हैं। यह शहर ईरानी पठार यूरेशियन प्लेट्स के दक्षिणी किनारे पर बसे हैं। सिंध, पंजाब, POK और भारत का कश्मीर दक्षिण एशिया में भारतीय टेक्टोनिक प्लेट्स के उत्तर पश्चिमी किनारे पर बसे हैं। जब दोनों प्लेट्स टकराती हैं कि इन शहरों में भूकंप आता है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
7 mins agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 hr agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
7 hrs agoLIVE: वाइब्रेंट गुजरात 2027 के तहत जयपुर के रोड शो में निवेशकों का उत्साह
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines