हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दुबई: इमारत में लगी भीषण आग, चार भारतीयों समेत 16 लोगों की मौत

विज्ञापन

नई दिल्ली: दुबई की एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से कम से कम चार भारतीयों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में एक परिवार केरल से है। आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी और फिर ये इसके दूसरे हिस्सों में भी फैल गई।

खलीज टाइम्स ने एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतानापल्ली के हवाले से ख़बर दी है कि आग में जिन चार भारतीय लोगों की मौत हुई है उसमें एक दंपति भी था। गल्फ न्यूज ने बताया कि दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार को दोपहर 12.35 बजे दुबई के पुराने इलाके अल रास की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई और अन्य क्षेत्रों में फैलने लगी। आग पर अब काबू पा लिया गया है।

दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि पीड़ितों में केरल के एक दंपति सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है। वतनपल्ली ने कहा कि अब तक हम 4 भारतीयों की पहचान करने में कामयाब रहे हैं। इसमें से केरल के एक दंपति और तमिलनाडु के दो पुरुष शामिल हैं। ये लोग इमारत में काम करते थे। वहीं मरने वालों में 3 पाकिस्तानी और एक नाइजीरियाई महिला भी शामिल हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें