हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2024 US Presidential Elections: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो भारत के लिए खतरे की घंटी, दे डाली ये धमकी

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo)
Donald Trump: दुनिया के शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका में अगले साल होने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक घमासान तेज है। कई तरह के आरोपों से घिरे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर अपना दावा ठोका है और वह तमाम सर्वेक्षणों में पहले स्थान पर चल रहे हैं।
ताजा सर्वे में वह अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी से 6 गुना आगे हैं। जहां सर्वे में भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी को 10 प्रतिशत लोकप्रियता हासिल है तो डोनाल्ड ट्रंप को 60 प्रतिशत। बताया जा रहा है कि अगर कोई चमत्मकार नहीं हुआ तो रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप ही राष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे।
भारत को लेकर क्या सख्त होंगे ट्रंप

मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने भारत में कुछ अमेरिका उत्पादों पर अधिक टैक्स को लेकर सवाल उठाए हैं। इस बाबत उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीते तो भारत पर पारस्परिक टैक्स लगाएंगे।

फॉक्स बिजनेस न्यूज के लैरी कुडलो को दिए एक इंटव्यू में उन्होंने कहा कि भारत देश हमारे यहां के उत्पाद पर भारी टैक्स लगा रहा है। ऐसे में हम भी अपने उत्पादों पर भारी टैक्स लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत से लेकर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारतवाले हमारे देश में मोटरसाइकिलों पर बिना टैक्स और टैरिफ के बेच सकते हैं। इसके साथ ही हर्ले-डिवेडसन को लेकर भी कहा कि यह कोई बिजनेस नहीं है। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आखिर हम भारत से बिजनेस ही क्यों करते हैं?

विज्ञापन

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2019 में भारत को टैरिफ किंग बताया था और साथ ही भारत को तरजीह देने वाले दर्जे को भी खत्म कर दिया था। यहां पर बता दें कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने वाले डोनाल्ड ट्रंप बेहद सख्त स्वभाव के माने जाते थे। यहां यह भी बता दें कि इस साल फरवरी महीने में ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उनके मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं, इसकी प्रबल संभावना बन रही है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola