America Suspends Worker Visa: टैरिफ विवाद के बीच भारत को अमेरिका ने एक और बड़ा झटका दिया है। फ्लोरिड में हुए हादसे के चलते अमेरिका ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों को वर्कर वीजा देने पर रोक लगा दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह जानकारी दी और कहा कि भारत समेत दुनियाभर के सभी देशों के लिए वर्कर वीजा सस्पेंड कर दिया गया है।
इसलिए लगाई गई वीजा पर रोक
विदेश मंत्री रुबियो ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर वीजा पर रोक लगाने की जानकारा दी। उन्होंने लिखा कि तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों को दिया जाने वाला वर्कर वीजा रोका जाता है, क्योंकि अमेरिका की सड़कों पर विदेश ड्राइवरों द्वारा ट्रक और ट्रेलर दौड़ाए जा रहे हैं, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। अमेरिका के ड्राइवरों की नौकरियों को भी इनसे नुकसान पहुंच रहा है।
फ्लोरिडा में हुआ था सड़क हादसा
बता दें कि अमेरिका ने यह फैसला गृह रक्षा विभाग (DHS) द्वारा भारतीय ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद किया और तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया। हरजिंदर सिंह ने फ्लोरिडा में ट्रक को गलत तरीके से मोड़ने की कोशिश की, इस दौरान हुए हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। इसके बाद कई घंटों तक फ्लोरिडा में हाईवे बुरी तरह जाम रहा। गैविन न्यूसम के कैलिफोर्निया DMV ने उसे अवैध तरीके से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया था।
अवैध लाइसेंस बनवाने पर लगेगी लगाम
अमेरिकन सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने भी X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि फ्लोरिडा में ट्रक ड्राइवर की गलती से दिल दहला देने वाली हादसा हुआ, जो कभी होना नहीं चाहिए था। हमारी टीम DHS के साथ मिलकर काम करेगी और मकसद होगा अवैध तरीके से विदेशियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से रोकना और अवैध लाइसेंस बनवाने वालों को जड़ से उखाड़ना है, जो अमेरिका के ड्राइवरों और लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या रद्द होंगे 5.50 करोड़ वीजा? अमेरिका ने क्यों शुरू किया रिव्यू, भारत पर क्या पड़ेगा असर
5.50 करोड़ वीजा का रिव्यू होगा
बता दें कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ने 5.50 करोड़ वीजा होल्डर्स का रिव्यू करने का ऐलान भी किया है। रिव्यू प्रोसेस के तहत वे वीजा होल्डर्स टारगेट रहेंगे, जो वीजा रूल्स का उल्लंघन करते हैं। जिनका व्यवहार और अचारण ठीक नहीं है। जो वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में टिके हुए हैं। रिव्यू प्रोसेस के बाद तय होगा कि इन लोगों को निर्वासित किया जाएगा, वीजा बढ़ाया जाएगा या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
33 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines