Gunshot Attack on Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए जानलेवा हमले का अनुभव साझा किया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के बीच फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। बाद में इसे केनेडी ने डिलीट कर दिया। इसी वीडियो में केनेडी से बातचीत करते हुए ट्रंप ने अपना अनुभव साझा किया।
फोन कॉल पर बातचीत करते हुए ट्रंप ने अपने कान को भेदने वाली बुलेट के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि ‘ऐसा लगा कि जैसे दुनिया के सबसे बड़े मच्छर ने काट लिया हो’। ट्रंप ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ‘मुझे बाद में पता चला कि बंदूकधारी ने AR-15 से फायर किया था। ये तो बहुत बड़ी बंदूक होती है।’
इसके साथ ही ट्रंप ने बाइडन से बातचीत का अनुभव भी केनेडी को बताया। उन्होंने कहा कि ‘बाइडन ने कॉल किया था और उन्होंने कहा कि आपने अपना सिर दूसरी ओर घुमाने का फैसला कैसे किया।’ इस पर ट्रंप ने बताया कि ‘मैंने उन्हें कहा कि मैं एक चार्ट दिखा रहा था। हालांकि मैंने उन्हें यह नहीं बताया कि ये चार्ट उन लोगों के बारे में था, जो हमारे देश में भरते जा रहे हैं।’
13 जुलाई को बटलर काउंटी, पीए में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के ऊपर एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया था। इस हमले में ट्रंप का कान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रंप के मंच से उतरने की तस्वीरों में उनके कान से खून बहता देखा जा सकता है। इस हमले में प्रचार कार्यक्रम में खड़ा एक व्यक्ति मारा गया था, जबकि दो लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए थे।
ट्रंप पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक के रूप में हुई थी। क्रुक को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने मार गिराया था। क्रुक रिपब्लिकन पार्टी का रजिस्टर्ड सदस्य था, लेकिन उसने ट्रंप पर हमला क्यों किया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
2 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
11 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
11 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
12 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
12 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines