US birthright Citizenship : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जन्मजात नागरिकता पर दिए कार्यकारी आदेश को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि पिछले सप्ताह ही उन्हें कोर्ट से झटका लगा था, जब आदेश दिए जाने के दूसरे दिन सिएटल में एक संघीय अदालत ने इसे रद्द कर दिया था। अब ट्रंप को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मैरीलैंड के एक संघीय न्यायाधीश ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को कार्यकारी आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी।
जो बाइडेन की ओर से नियुक्त किए गए न्यायाधीश ने प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी की है। इसके तहत ट्रंप के आदेश को 19 फरवरी को योजना के अनुसार देशभर में लागू होने से रोक दिया गया है। बोर्डमैन ने कहा- अमेरिका की जमीन पर जन्म लेने वाला लगभग हर बच्चा जन्म से ही अमेरिकी नागरिक है। यही हमारे देश की परंपरा और कानून है। मामले के समाधान तक यथास्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें : अमेरिका की नजर में ‘अवैध’ कौन, जिन्हें देश से निकाल रहे ट्रंप; पहले और अब के नियम में क्या अंतर?
पहले भी एक जज ने इस आदेश को बताया था असंवैधानिक
आपको बता दें कि बोर्डमैन से पहले न्यायाधीश जॉन कफनौर ने ट्रंप के आदेश को असंवैधानिक कहा था। हालांकि, कफनौर के सामने गुरुवार को फिर सुनवाई होगी। वह इस बात पर विचार करेंगे कि क्या इसी तरह एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी की जाए जो मुकदमे के समाधान तक प्रभावी रह सकती है।
यह भी पढ़ें : डिपोर्टेशन के लिए महंगे सैन्य विमान क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं Donald Trump, क्या है मकसद?
जानें ट्रंप ने क्या दिया था आदेश?
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए नागरिकता संबंधी आदेश जारी किया था। उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिकी एजेंसियों को निर्देश दिया था। इस आदेश में लिखा था कि अमेरिका में जन्मे ऐसे बच्चों की नागरिकता को मान्यता देने से रोका जाए, जिनके माता या पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक या वैध स्थायी निवासी न हो।
संबंधित खबरें
केरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
20 mins agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
40 mins agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
8 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoLIVE: पटना में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज, गंगा घाटों की सफाई के निर्देश
11 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
12 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
12 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
20 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines