Gaza Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इजरायल के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि गाजा में कत्लेआम रुक गया और जिंदगी-खुशियां लौट आईं. शुक्र है, इजरायल और हमास की जंग खत्म हुई. अब गाजा पट्टी को फिर से बसाएंगे और आतंकवाद मुक्त शहर बनाकर पूरी दुनिया के सामने पेश करेंगे. इजरायल और हमास दोनों युद्धविराम का ऐलान कर चुके हैं. गाजा शांति समझौते पर दोनों के साइन हो चुके हैं. इजिप्ट में शिखर सम्मेलन में ऑफिशियली इसे लागू किया जाएगा.
शिखर सम्मेलन में आएंगे 20 से ज्यादा देश
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले इजरायल गए हैं, जहां वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे. फिर इजिप्ट जाएंगे, जहां वे गाजा शांति समझौता शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली समेत 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शर्म अल-शेख में होने वाले गाजा शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिएरो पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन भारत की ओर से कीर्तिवर्धन सिंह को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.
ट्रंप ने पत्रकारों को बताया यात्रा का मकसद
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत की. इसमें उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करना और मध्य पूर्व के नेताओं को इसके लिए एकजुट करना ही उनका मकसद है. सबको खुश करेंगे और सभी खुश हैं, चाहे वह यहूदी हो, मुस्लिम हो या अरब देश हो, सभी खुश हैं. इजरायल के बाद मिस्र जाऊंगा, जहां कई शक्तिशाली और बड़े देशों, अमीर देशों के नेताओं से मिलूंगा. इन देशों के सहयोग से ही गाजा में नरसंहार खत्म करने में कामयाब हुआ हूं. इजरायल और हमास की जंग रुकवा पाया हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा.
ट्रंप ने खुद बनाई 21 सूत्रीय गाजा शांति योजना
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 21 सूत्रीय गाजा शांति योजना बनाई थी, जिसमें गाजा से इजरायली सेना की वापसी, हमास का खात्मा, हमास का निरस्त्रीकरण, बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्वास समेत कई प्रस्ताव थे. राष्ट्रपति ट्रंप का अल्टीमेटम मिलने के बाद हमास घुटनों पर आया और युद्धविराम के लिए राजी हुआ. इजिप्ट में दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता हुई और पहले चरण की योजना पर साइन हुए, जिसके बाद युद्धविराम का पहला चरण लागू हुआ.
हमास इस योजना के तहत रिहा करेगा बंधक
बता दें कि हमास की कैद में रह रहे इजरायली बंधकों की रिहाई 3 अलग-अलग समूहों में होगी. हमास द्वारा इन बंधकों को इंटरनेशनल रेड क्रॉस की मदद से छोड़ा जाएगा. पहले 2 समूहों की रिहाई सुबह 8 बजे (10.30 भारतीय समयानुसार) और तीसरे समूह की रिहाई 9 बजे होगी. 20 जीवित इजरायली बंधकों की रिहाई की तैयारी है. बंधकों को गाजा सिटी, सेंट्रल गाजा और खान यूनिस के 3 पॉइंट्स से रेड क्रॉस अधिकारी रिसीव करेंगे.
बंधकों को इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के हवाले किया जाएगा और रिहाई के बाद बंधकों को गाजा बॉर्डर पर शुरुआती डॉक्टरी जांच के लिए इजरायली सैन्य बेस ले जाया जाएगा, जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद होंगे. इस सौदे के तहत आज ही इजरायल लगभग 2000 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
29 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
34 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines