Donald Trump Tariffs News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है और इसके साथ ही कनाडा का कुल टैरिफ अब 45 प्रतिशत हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टैरिफ कनाडा के उस विज्ञापन के विरोध में लगाया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की क्लिप को एड करके टैरिफ के खिलाफ प्रचार किया गया था. हालांकि विवाद छिड़ते ही कनाडा ने विज्ञापन हटा दिया था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप उस विज्ञापन से इतना चिढ़ गए कि उन्होंने कनाडा को टैरिफ की सजा देना उचित समझा.
आसियान समिट में कनाडा PM से नहीं मिलेंगे
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने विज्ञापन विवाद के चलते कनाडा के साथ हो रही व्यापार वार्ताओं पर रोक लगा दी है. वहीं आसियान समिट में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मीटिंग का प्लान भी कैंसिल कर दिया. आसियान समिट के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि उन्होंने गंदा खेला है और सभी जानते हैं कि मैं इससे गंदा खेल सकता हूं. टैरिफ के खिलाफ विज्ञापन के लिए भ्रामक प्रचार करके कनाडा के अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट और अन्य कोर्ट के फैसले का प्रभावित करने का फैसला किया है.
पोस्ट लिखकर दी टैरिफ लगाने की जानकारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर कनाडा पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जानकारी दी और कहा कि उनकी साजिश और शत्रुता से भरे कृत्य के लिए कनाडा पर लगाया गया टैरिफ बढ़ा रहा हूं, कनाडा पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगा रहा हूं. अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला उस विज्ञापन को लेकर किया है, जिसे कनाडा ने ओंटारियो स्टेट में डिस्पले किया. विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन आइकन रॉनाल्ड रीगन की वीडियो क्लिप दिखाते हुए टैरिफ को व्यापार युद्धों और आर्थिक संकट का कारण बताया.
विज्ञापन हटाने के बाद भी लिया गया एक्शन
ओंटारियो के प्रीमियर डॉग फोर्ड ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को आश्वासन दिया था कि वे विज्ञापन को हटा देंगे, लेकिन वे इसे तुरंत हटाने की मांग पर अड़े थे और विज्ञापन हटा भी दिया था, बावजूद इसके टैरिफ लगाया. अब कनाडा और अमेरिका के व्यापारिक संबंध खराब हो सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रैल 2025 में कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे जुलाई 2025 में बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया था. अब कनाडा के प्रोडक्ट्स पर 25%, ऊर्जा संसाधनों और पोटाश पर अलग से 10%, स्टील और एल्युमिनियम पर 50% के साथ ऑटोमोबाइल एवं ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ लगा है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
9 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
10 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
18 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
21 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines