H1B Visa Fee Hike Impact: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर भारत को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि करीब 70 प्रतिशत भारतीय H-1B वीजा धारक हैं, जिनकी नौकरियों पर खतरा मंडरा गया है. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप के नए आदेश के बाद H-1B वीजा के लिए भारतीयों और कंपनियों को एक लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी. इससे भारतीयों और कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. करीब 10 टेक कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के नए फरमान के खिलाफ कोर्ट जा सकता है भारत? H1B Visa पर भारतीय आईटी पेशेवरों के पास ये अधिकार
माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 24 घंटे का टाइम
बता दें कि H-1B वीजा की फीस बढ़ने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अपने H-1B वीजा और H-4 वीजा धारकों को अल्टीमेटम दे दिया है कि वे 21 सितंबर 2025 तक वापस अमेरिका लौट आएं. इसके लिए एक ईमेल जारी किया गया है, जिसमें कंपनी ने अपने टेक प्रोफेशनल्स से कहा है कि वे 21 तारीख से पहले अमेरिका लौट आएं और जो लोग अमेरिका में हैं, वे भविष्य में अमेरिका में ही रहें, क्योंकि 21 सितंबर 2025 के बाद कंपनी को प्रत्येक H-1B वीजा धारक के लिए एक लाख डॉलर की फीस भरनी पड़ेगी.
किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?
बता दें कि H-1B वीजा की फीस बढ़ने का आदेश लागू होते ही टेक कंपनियां अमेरिका के नौजवानों को हायर करेंगी और दूसरे देशों के कर्मचारियों को वापस उनके देश भेज देंगी. राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रवासियों की संख्या कम करने के लिए H-1B वीजा की फीस बढ़ाने का फैसला किया है, वहीं ट्रंप के इस फैसले से दुनिया की 10 सबसे बड़ी टेक कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ेगा. सबसे ज्यादा नुकसान अमेजन कॉम सर्विसेज को होगा, क्योंकि इस कंपनी के 10044 H-1B वीजा धारक कर्मचारी हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा
ये 10 कंपनियों उठाएंगी नुकसान
कंपनी——————– कर्मचारियों की संख्या
अमेजन कॉम सर्विसेज LLC- 10044
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज LLC- 5505
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन- 5189
मेटा प्लेटफॉर्म- 5123
एप्पल इंक- 4202
गूगल LLC- 4181
कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन- 2493
JP मॉर्गन चेस एंड कंपनी- 2440
वॉलमार्ट एसोसिएट्स इंक- 2390
डेलॉइट कंसल्टिंग LLP- 2353
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
2 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
11 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
16 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
17 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
18 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
23 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines