Hush Money Case : हश मनी मामले में अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ यूएस कोर्ट का बड़ा फैसला आया। पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले में अमेरिकी जज ने डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया, लेकिन उनके खिलाफ जेल की सजा और जुर्माना लगाने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब डोनाल्ड ट्रंप को न तो जेल जाना पड़ेगा और न ही जुर्माना देना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप को एक पॉर्न स्टार को पैसे देने के मामले में दोषी ठहराया। डोनाल्ड ट्रंप को चार साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मैनहट्टन की एक अदालत के न्यायाधीश जुआन एम मर्चन ने ऐसी सजा सुनाई, जिसने मामले को प्रभावी ढंग से समाप्त करके संवैधानिक मुद्दों को दरकिनार कर दिया।
यह भी पढ़ें : Donald Trump के शपथ से पहले क्यों झुका अमेरिका का झंडा? जानें क्या है वजह
व्हाइट हाउस जाने का रास्ता साफ
अदालत के इस फैसले से व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति दूसरे कार्यकाल के लिए डोनाल्ड ट्रंप के लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप यूएस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले ऐसे पहले आदमी होंगे, जिन्हें किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है।
यह भी पढ़ें : पुतिन ने ठुकराया जंग रोकने का ट्रंप का ऑफर, क्या पीएम मोदी बनेंगे शांतिदूत?
जानें क्या है मामला?
यह मामला साल 2016 का है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक सहयोगी के जरिए पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1,30,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था, ताकि वह उनके साथ यौन संबंध बनाने की बात को सार्वजनिक न करे।
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
2 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
9 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoLIVE: बस से उतरकर पैदल ही जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे सांसद, धारा 163 लागू
10 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
11 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines