Donald Trump Dance Video: अमेरिका में 3 दिन से शटडाउन है और अरबों रुपये का नुकसान हो चुका है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप इस बीच कुछ और ही मूड में नजर आए. उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जो अमेरिकी नेवी की 250वीं एनिवर्सरी के मौके का है. वर्जीनिया के नोरफॉक में करीब 10000 से ज्यादा नेवी सेलर्स के बीच मंच पर म्यूजिक बजते ही राष्ट्रपति ट्रंप थिरकने लगे. उन्होंने अपने खास डांस स्टेप्स दिखाए, जिन्हें देखकर सेलर्स ने तालियां और सीटियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप के डांसिंग मूड ने नेवी एनिवर्सरी प्रोग्राम को खुशनुमा बना दिया.
शटडाउन के बावजूद वेतन मिलने का दिया आश्वासन
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकन नेवी के युद्धपोत USS जॉर्ज, HW बुश और USS हैरी एस. ट्रूमैन के स्टाफ और कर्मियों को भरोसा दिलाया कि शटडाउन के बावजूद उनका वेतन मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिजी शेड्यूल के बीच रिलैक्स होने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे और काम करने की एनर्जी मिलती है. राष्ट्रपति ट्रंप ने शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि डेमोक्रेट्स हेल्थ इंश्योरेंश होल्डर्स की सब्सिडी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने शटडाउन का आह्वान किया, लेकिन समस्या का जल्द समाधान निकाल लेंगे.
शटडाउन के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों की राजनीति शुरू
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि 3 अक्टूबर से शटडाउन शुरू हुआ था और अब आरोपों की राजनीति चल रही है, लेकिन विपक्षी दल समस्या का समाधान कराने का प्रयास नहीं कर रहा है. विपक्षी दल की मांग साल 2010 से लागू अफोर्डेबल केयर एक्ट के तहत हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों के लिए सब्सिडी बढ़ाने की मांग पर आड़े हैं. इसके अलावा वे ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं समझ रहे कि सरकार की नीतियों में उनका और देशवासियों का भला है, यह उनके निजी फायदे के लिए नहीं हैं.
अमेरिका में शटडाउन की ये है ताजा स्थिति और कारण
अमेरिका में 3 अक्टूबर 2025 को शटडाउन शुरू हो गया था, जिसे आज 3 दिन हो चुके है. आरोप है कि कांग्रेस फंडिंग बिल पास करने में नाकामयाब साबित हुई और शटडाउन ट्रंप सरकार की द्वि-दलीय व्यवस्था को लेकर हुई बातचीत का नतीजा है, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला. हेल्थ इंश्योरेंस, बजट में कटौती और अन्य नीतिगत फैसले भी शटडाउन की वजह हैं. रिपब्लिकन पार्टी के नेता दोबारा चुनावी वोटिंग कराने की मांग कर रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट्स फंडिंग जारी रखने पर फोकस कर रहे हैं. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियां मिलकर बजट में कटौती का विवाद भी नहीं सुलझा पाई हैं.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines