Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों दिग्गज गाजा संघर्ष पर चर्चा करके किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप आज या जल्दी ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने मध्य पूर्व में कुछ बड़ा और स्पेशल होने के संकेत दिए हैं.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्टमें लिखा कि मध्य पूर्व में कुछ बड़ा हासिल करने का शानदार मौका है. सभी पहली बार कुछ खास करने के लिए तैयार हैं और हम इसे करके रहेंगे. लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति किस ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन चर्चा है कि एक बार फिर कुछ बड़ा होने वाला है.
यह भी पढ़ें: ‘सबसे अलग-थलग…’, UN में बेंजामिन नेतन्याहू के बायकॉट पर खामेनेई ने क्यों किया तंज?
गाजा में शांति के लिए 21 सूत्रीय प्रस्ताव
बता दें कि ट्रंप सरकार ने गाजा संघर्ष को सुलझाने के लिए 21 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है. साथ ही उन्होंने अरब देशों से वादा किया है कि वे इजरायल को वेस्ट बैंक पर कब्जा करने की परमिशन नहीं देंगे. अरब देश दोहा में इजरायल के हवाई हमले से नाराज हैं और दूसरी ओर इजरायल और हमास के बीच शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है.
इजरायल ने शांति वार्ता की शर्तें मान ली हैं और वह गाजा पर कब्जा करना चाहता है, लेकिन हमास ने 60 दिन के युद्धविराम की मांग की है, उधर फिलीस्तीन और अमेरिका गाजा को फिर से बसाना चाहते हैं. इसलिए ट्रंप सरकार ने इजरायल और वाशिंगटन दोनों पर युद्ध समाप्त करने के लिए बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद 21 सूत्रीय प्रस्ताव दिया है.
यह भी पढ़ें: लैपटॉप और टूथब्रश होंगे महंगे, ट्रंप फिर टैरिफ बम फोड़ने को तैयार, अब ये सेक्टर हैं निशाने पर
इजरायल ने बर्बाद कर दिया है गाजा को
बता दें कि इजरायल और हमास की जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी, जिसका गढ़ गाजा पट्टी था, लेकिन इजरायली हमले में गाजा बर्बाद हो गया. जंग में 1200 इजरायली मारे गए हैं और 66000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं गाजा में अकाल, भुखमरी, कुपोषण और महामारियों ने लोगों की जिंदगी नरक जैसी बना दी है. गाजा के हालात देखकर पूरी दुनिया निराश है.
दरअसल, इजरायल ने नाकाबंदी करके गाजा के लोगों का हुक्का-पानी भी बंद कर दिया है, जिस वजह से बच्चे और महिलाएं भूखे मर रहे हैं, इस घटनाक्रम को मानवाधिकार उल्लंघन कहा जा रहा है और कई देश इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करके कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं इजरायली PM गाजा पर कब्जा करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: UN में नेतन्याहू का बायकॉट, यूरोपियन और अफ्रीकी डिप्लोमेट्स का वॉकआउट, क्या बोले इजरायली PM?
गाजा पर कई देशों से ट्रंप की मीटिंग
राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि गाजा पर समझौता हो गया है, जिसके तहत बंधकों को वापस लाया जा सकेगा और युद्ध समाप्त होगा. उन्होंने गाजा पर हुई हाई लेवल मीटिंग को सफल बताया, लेकिन फिलीस्तीन को राज्य की मान्यता पर असहमति जताई. 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क स्थित हेड ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की.
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा के संबंध में इजरायल को छोड़कर बाकी सभी बड़े खिलाड़ियों के साथ बैठक की, जो सफल रही. वहीं आज वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
6 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines