Gaza Conflict Latest Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति योजना तैयार की है और उसे लागू करने की घोषणा भी कर दी गई है. शांति योजना से इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू भी सहमत है. व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि 2 साल से गाजा में चल रही जंग को अब खत्म करने का समया आ गया और शांति योजना को लागू करके गाजा को फिर से बसाने का प्रयास किया जाएगा. इजरायल शांति योजना से सहमत है, अगर हमास भी सहमत हो जाए तो समझो उसी समय युद्ध खत्म.
8 देश शांति योजना से सहमत
बता दें कि 8 अरब और मुस्लिम देशों ने गाजा के लिए ट्रंप की शांति योजना को सहमति दी है. इनमें कतर, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्त्र शामिल हैं.
इन देशों के विदेश मंत्रियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व और शांति प्रयासों का स्वागत किया. उनकी शांति योजना की सराहना की, जिसके तहत गाजा में युद्धविराम और पुनर्निर्माण होगा. फिलिस्तीनी नागरिकों के विस्थापन को रोका जाएगा और गाजा में स्थायी शांति को बढ़ावा दिया जाएगा.
हमास मान गया तो क्या होगा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर हमास ने शांति प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो युद्ध तुरंत खत्म हो जाएगा. इजरायल सेना की गाजा से वापसी हो जाएगी और सभी सैन्य कार्रवाई निलंबित हो जाएंगी. अरब और मुस्लिम देश भी इसमें सहयोग करेंगे. उम्मीद है कि हमास की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.
हमास नहीं माना तो क्या होगा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर हमास ने शांति योजना को स्वीकार नहीं किया तो इजरायल को हमास का जड़ से विनाश करने के लिए समर्थन दूंगा. इजरायल अपना संकल्प पूरा करेगा. हमास का नामोंनिशा मिटा दिया जाएगा और इजरायल की सेना के साथ मिलकर अमेरिका की सेना यह काम करेगी.
क्या है ट्रंप की शांति योजना?
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि हमास के पास शांति योजना स्वीकार करने के लिए 72 घंटे का समय है. वहीं 21 सूत्रीय शांति योजना पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होते ही तत्काल सीजफायर घोषित कर दिया जाएगा. गाजा का अस्थायी संचालन टेक्नोक्रेटिक फिलीस्तीनी कमेटी के हाथ में होगा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय निगरानी बोर्ड ऑफ पीस करेगा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति ट्रंप खुद करेंगे. और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी इसका हिस्सा होंगे. शांति योजना के तहत इस पीस ऑफ बोर्ड की स्थापना की जाएगी.
गाजा को पहले की तरह फिर से बसाने के लिए एक नई गवर्निंग अथॉरिटी बनाई जाएगी, जिसमें फिलिस्तीन और दुनियाभर के विशेषज्ञ योगदान देंगे. फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा और न ही मजबूर किया जाएगा. गाजा को आतंकवाद मुक्त शहर बनाया जाएगा और उसका पुनर्निर्माण गाजा निवासियों के हित में होगा. इजरायल 72 घंटे में सभी बंधकों (जीवित और मृत) की वापसी सुनिश्चित करेगा. 250 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों और 1700 गाजी निवासियों को रिहा करेगा.
हमास के हथियार छोड़ने और शांति का वादा करने वाले सदस्यों को माफी दी जाएगी, इच्छुक लोगों को सुरक्षित निकासी की सुविधा मिलेगी. गाजा में मानवीय सहायता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, अस्पताल और सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई जाएगा. राफाह क्रॉसिंग को पुराने समझौते के तहत खोला जाएगा. गाजा के पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रपति ट्रंप आर्थिक विकास का प्लान बनाएंगे और इसके लिए वे एक स्पेशन इकोनॉमनिक जोन की स्थापना भी करेंगे.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
40 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
44 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines