Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बहस को दुनिया ने देखा। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रंप ने बैठक के कुछ ही देर बाद सोशल पोस्ट के जरिए जेलेंस्की पर “अमेरिका का अनादर” करने का आरोप लगाया। वहीं, जेलेंस्की अपने दौरे के तय समय से पहले ही चले गए और इसके बाद यूरोप के कई बड़े नेताओं ने यूक्रेन को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई बहस के बाद ट्रंप ने बिना लंच कराए ही जाने के लिए कह दिया। बहस के बाद ट्रंप और जेलेंस्की के बीच कोई बातचीत नहीं हो पाई। इस घटना से साफ हो गया है कि अब अमेरिका यूक्रेन के साथ नहीं है। ऐसे में किन देशों ने यूक्रेन का साथ देने की घोषणा की है? आइए देखते हैं।
ट्रंप के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की का पहला रिएक्शन
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “धन्यवाद, अमेरिका। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। इस यात्रा के लिए धन्यवाद। धन्यवाद, अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को। यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है, और हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं।”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ” रूस एक हमलावर है। यूक्रेन के लोग ही इस हमले के शिकार हैं: यूक्रेन।” मैक्रों ने ये बयान पुर्तगाल में पत्रकारों से बात करते हुए दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, “कनाडा न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने में यूक्रेन और यूक्रेनवासियों के साथ खड़ा रहेगा।”
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे और चेक राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने यूक्रेन को अपना समर्थन देने ऐलान किया।
डच के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने फिर से दोहराया कि उनका समर्थन यूक्रेन को है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अभी-अभी अपने यूक्रेनी मित्र और सहकर्मी एंड्री सिबिहा से बात की। मैंने यूक्रेन के लिए अपना पूरा समर्थन दोहराया, चाहे जो भी करना पड़े, जितना भी समय लगे।”
स्वीडन के प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया, “स्वीडन यूक्रेन के साथ खड़ा है। आप न केवल अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, बल्कि पूरे यूरोप के लिए भी लड़ रहे हैं।”
इसके साथ ही आयरलैंड के उप प्रधानमंत्री साइमन हैरिस, जर्मनी की निवर्तमान विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक, पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को समर्थन देने की बात कही और लिखा कि यूक्रेन अकेला नहीं है।
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
3 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
4 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
9 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
10 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
12 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
13 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
15 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
16 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines