Osman Hadi Funeral: इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था. शनिवार यानि आज उस्मान हादी का जनाजा दोपहर करीब दो बजे जातीय संसद भवन से निकलेगा. जिसके लिए ढाका के माणिक एवेन्यू पर उनके हजारों समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं. समर्थकों की भीड़ को देखते हुए एक बार फिर हिंसा भड़कने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसे देखते हुए बांग्लादेश आज हाई अलर्ट पर हैं, सुरक्षा चाक चौबंद है. बांग्लादेश में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सीमा पर बीएसएफ भी अलर्ट पर है.
अंतिम संस्कार में हो सकती है देरी
हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए हैं. बांग्लादेश में जगह-जगह पर बवाल जारी है. उस्मान हादी के अंतिम संस्कार का समय दोपहर 2 बजे का तय किया गया है, लेकिन हिंसा को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है.
अंतरिम सरकार ने हादी को माना शहीद
हादी को ढाका की अंतरिम सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है. सरकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हाई लेवल की तैयारी कर रही है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस भी हादी के जनाजे में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले मोहम्मद युनूस ने हादी की मौत को लेकर एक दिन के एक राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया था. युनूस ने हादी की पत्नी और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया था.
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए
ढाका में मौजूद अमेरिकी हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए हैं. अमेरिकी उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 20 दिसंबर को उस्मान हादी के जनाजे की नमाज में भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका है. ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. हाई कमीशन ने कहा कि अमेरिकी नागरिक प्रदर्शनों का हिस्सा ना बनें और किसी भी बड़ी सभा के आसपास जाने पर सावधानी बरतें. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए निर्देश जारी किए थे.
शशि थरूर ने अंतरिम सरकार से की ये मांग
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है. दरअसल प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के दो प्रमुख अखबारों प्रथम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों में आग लगा दी थी. जिसे शशि थरूर ने प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है. शशि थरूर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तीन मांग की हैं. थरूर ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की अपील की है. उन्होंने दूतावास और वाणिज्य दफ्तर सुरक्षित रखने की मांग की है. शशि थरूर ने कहा कि हिंसा की जगह संवाद पर ध्यान दिया जाए, इसमें अंतरिम प्रमुख मोहम्मद युनूस को खुद नेतृत्व करना चाहिए.
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
17 mins agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
1 hr agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
2 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
9 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
12 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines