Typhoon Tino Landfall Update: फिलीपींस के समुद्र में एक्टिव हुआ चक्रवाती तूफान टाइफून टिनो भयंकर तबाही मचा चुका है और सबसे ज्यादा तबाही सेबू शहर में मची है, जहां एक ओर बारंगाय पाहिना सैन निकोलस आग में जलकर खाक हो गया, वहीं कोलोन स्ट्रीट रातभर अंधेरे में डूबी रही. पूरे शहर में बाढ़ आई हुई है और सड़क कीचड़ के साथ-साथ कूड़े से भरी पड़ी है. सेबू की गवर्नर पामेला बारिकुआत्रो ने बताया कि टाइफून टिनो ने शहर में भयंकर तबाही मचाई है. करीब 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं पूरे फिलीपींस में 52 लोगों की मौत हुई है.
3 नवंबर को एक्टिव हुआ था तूफान
गवर्नर पामेला बारिकुआत्रो ने बताया कि टाइफून टिनो 3 नवंबर को एक्टिव हुआ था, जिसका नाम काल्मेगी रखा गया. समुद्र से तूफान मध्य फिलीपींस में पूर्वी समर की ओर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ा और तूफान ने 4 नवंबर को विसायस में लैंडफॉल किया. यहां तूफान ने भारी तबाही मचाई. बाढ़ आई और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिन्होंने जान माल का नुकसान किया. मिंडानाओ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी लूजोन, साउथ लेयते, सेबू, नेग्रोस ऑक्सिडेंटल, गुइमारास और इलोइलो प्रांतों में मूसलाधार बारिश हुई और विनाशकारी हवाएं भी चलीं.
तूफान के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश
फिलीपींस में चक्रवाती तूफान टिनो के कारण सेना का सुपर ह्युई हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें 6 लोगों ने जान गंवाई है. सभी 6 मृतक सैन्य कर्मी थे और हेलीकॉप्टर के पायलट और क्रू मेंबर्स थे. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कुछ घंटों बाद लोरेटो शहर, अगुसन डेल सुर में शव बरामद हुए. सेना की पूर्वी मिंडानाओ कमान (ईस्टमिनकॉम) ने कहा कि परिवार को सूचित किए जाने तक पहचान गुप्त रखी जा रही है. सेना के जवानों ने दुर्घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया है तथा वे इस घातक घटना की जांच में फिलीपींस वायु सेना की सहायता कर रहे हैं.
वियतनाम-थाईलैंड जा रहा तूफान
टाइफून टिनो पश्चिम फिलीपींस सागर की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ दिन में वियतनाम और थाईलैंड की ओर जा सकता है. तूफान की चपेट में फिलीपींस में पूर्वी समर (गुइआन, बलांगीगा), लेयते (अबुयोग), मासबेट, बिकोल क्षेत्र, ऑरोरा तटरेखा, मेट्रो मनीला, सेबू सिटी, बाटान, इलोकोस नॉर्ट, दीनागाट द्वीप समूह, दक्षिणी लेयते, सिरगाओ, बुकास ग्रांडे और उत्तरी मिंडानाओ, बुटुआन शहर, कैगायन डी ओरो और अगुसन डेल नॉर्ट आए, जहां तूफान विनाशकारी हवाओं और बहुत ज्यादा भयंकर बारिश ने जान-माल का काफी नुकसान किया.
तूफान से हो चुका है इतना नुकसान
तूफान के कारण 130 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. बाढ़ में कारें बह गईं, लोग छतों पर फंस गए. कम से कम 52 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 39 मौतें डूबने और मलबे में फंसने से सेबू शहर में हुईं. 6 सैन्य कर्मी हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए और 1.87 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, 4 लाख से ज्यादा बेघर हो गए. 42 बंदरगाहों पर 3500 लोग फंसे हैं. सेबू सिटी में 183 मिमी बारिश हो चुकी है, 180 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई. बिजली ठप होने से कम्युनिकेशन सर्विस ठप हुई.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
6 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
8 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
11 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
13 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
17 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
20 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines