Typhoon Bualoi Landfall: प्रशांत महासागर में उठाए एक और चक्रवाती तूफान टाइफून बुआलोई वियतनाम में तबाही मचा चुका है, जबकि फिलीपींस में इसे टाइफून ओपोंग कहा गया है और वहां यह तबाही मचा चुका है. तूफान के असर से वियतनाम और फिलीपींस में करीब 27 लोगों की मौत हुई है और 50000 के करीब लोग बेघर हुए हैं. करीब 133 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश का दौर जारी है.
रागासा के बाद दूसरा बड़ा चक्रवाती तूफान
बता दें कि प्रशांत महसागर में सीजन का 20वां चक्रवाती तूफान और 9वां टाइफून एक्टिव हुआ है, जो वियतनाम-फिलीपींस से टकराकर चीन के सागर में पहुंचकर कमजोर पड़ जाएगा. यह चक्रवाती तूफान सुपर टाइफून रागासा के बाद एशिया महाद्वीप में उठा दूसरा बड़ा चक्रवाती तूफान है, जो जलवायु परिवर्तन के कारण खतरनाक बना. 22 सितंबर 2025 को पश्चिमी विक्षोभी एक्टिव होने से यह तूफान उठा था, जिसे 23 सितंबर को फिलीपींस की वेदर एजेंसी PAGASA ने ओपोंग और जापान की वेदर एजेंसी ने बुआलोई नाम दिया. वहीं जॉइंट टाइफून वार्निंग सेंटर (JTWC) ने चक्रवाती तूफान बुआलोईको 26W कोड दिया.
25 सितंबर को बना कैटेगरी-1 का टाइफून
बता दें कि 22 सितंबर को उठा चक्रवाती तूफान 24 सितंबर को उष्णकटिबंधीय तूफान (Tropical Storm) बना और फिर गंभीर उष्णकटिबंधीय तूफान (Severe Tropical Storm) बनकर आगे बढ़ा। 25 सितंबर को जॉइंट टाइफून वार्निंग सेंटर (JTWC) ने तूफान को कैटेगरी-1 का टाइफून घोषित कर दिया, क्योंकि इसके तहत चलने वाली हवाओं की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा (65 नॉट्स) थी और 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा रहा था. फिलीपींस और वियतनाम के समुद्र तट पर टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ने लगा है और आगे ट्रॉपिकल डिप्रेशन बन जाएगा.
फिलीपींस में तूफान ने ऐसे मचाई तबाही
बता दें कि टाइफून बुआलोई सबसे पहले फिलीपींस के समुद्र तट टकराया. बिकोल और पूर्वी क्षेत्र में तबाही मचाई. मिमारोपा, रोम्ब्लोन प्रांत के सैन फर्नांडो और अल्कांतारा क्षेत्र, ओरिएंटल माइंडोरो के मानसालय क्षेत्र में भी तूफान के असर से भारी बारिश हुई. फिलीपींस में तूफान और बारिश के कारण कम से कम 25 मौतें हुईं. समुद्र में डूबने और पेड़ों के नीचे दबने से लोगों ने जान गंवाई. हालातों केा देखते हुए करीब 23000 परिवारों को शिफ्ट किया गया. कई शहरों और कस्बों में जलभराव हुआ. खंभे उखड़कर गिर गए तो बिजली ठप हो गई, वहीं निचले इलाकों में बाढ़ आने से किसानों का काफी नुकसान हुआ.
वियतनाम में तूफान ने ऐसे मचाई तबाही
फिलीपींस के समुद्र तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बुआलोई माइंडोरो जलडमरूमध्य से निकलकर समुद्र में आया और वियतनाम की ओर बढ़ा. 29 सितंबर की सुबह तूफान 133 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली तूफान हवाओं के साथ वियतनाम के केंद्रीय और उत्तरी प्रांतों (नघे अन, हा तिन्ह, थान्ह होआ, क्वांग त्रि, ह्यू) से टकराया, जहां समुद्र में एक मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठीं. भारी बारिश होने से निचले इलाकों में बाढ़ आई, जिसकी चपेट में आए हजारों लोगों को शिफ्ट किया गया. एयरपोर्ट और स्कूल बंद किए गए. अस्थायी पुल बह गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
5 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines