Typhoon Ragasa Latest Update: प्रशांत महासागर में उठा चक्रवाती तूफान रागासा 5 देशों में भयंकर तबाही मचा रहा है. तूफान की चपेट में ताइवान, हांगकांग, वियतनाम, फिलीपींस और दक्षिणी चीन का ग्वांगडोंग प्रांत आएगा. फिलीपींस में तूफान तबाही मचा चुका है और अब ताइवान में तबाही मचा रहा है. वहीं अब तूफान 195 किलोमीटर प्रति घंटे (120 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दक्षिणी चीन और हांगकांग की ओर बढ़ रहा है.
ताइवान में तूफान ने ऐसे मचाई तबाही
हांगकांग वेधशाला के अनुसार, फिलीपींस के बाद चक्रवाती तूफान रागासा ने ताइवान में लैंडफॉल किया, जिसके चलते भयंकर बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं. भारी बारिश होने से बैरियर झील फट गई और पुल ढह गया, जिससे ह्वालिएन काउंटी में बाढ़ आ गई. अब तक 14 लोगों की मौत होने और 124 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है.
वहीं झील के टूटने से करीब 6 करोड़ टन पानी गुआंगफू टाउनशिप की ओर गया. 36000 ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल के बराबर पानी से बाढ़ आ गई. शहर में बसे करीब 8500 लोगों ने अपने घरों की सबसे ऊपरी मंजिलों पर शरण ली और ‘वर्टिकल इवैक्यूएशन’ किया. बता दें कि तूफान से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और $500 मिलियन का आर्थिक नुकसान हो चुका है. वहीं करीब 70 सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है.
फिलीपींस से सबसे पहले टकराया
ताइवान से पहले चक्रवाती तूफान रागासा फिलीपींस के उत्तरी लुजोन में कगायान प्रांत के पनुइतान द्वीप से टकराया था, जिसके असर से भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बाढ़ आ गई. भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं, जिसके चलते करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया. तूफान के असर से फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 100 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन फिलीपींस में अब तूफान शांत है.
बता दें कि कैटेगरी-5 के इस तूफान की स्पीड जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ी है और इसके कारण चलने वाली हवाओं की स्पीड मैक्सिमम 270 किमी/घंटा (170 मील/घंटा) हो सकती है. 17 सितंबर 2025 को प्रशांत महासागर के किनारे बसे देश माइक्रोनेशिया के याप द्वीप के उत्तर में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हुआ, जिसके असर से चली हवाओं को 18 सितंबर को जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने ट्रॉपिकल स्टॉर्म का नाम रागासा दिया, जो फिलीपींस के समुद्र तट तक पहुंचते-पहुंचते कैटेगरी-5 का टाइफून बन गया.
तूफान से बचने की ऐसी है तैयारी
ताइवान के बाद तूफान हांगकांग की ओर बढ़ेगा, जहां लैंडफॉल के बाद 220 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने का अनुमान है. इसलिए 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और दफ्तर बंद करके लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है. तूफान से हांगकांग में करीब 70 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं और $1 बिलियन का आर्थिक नुकसान हो सकता है.
हांगकांग के बाद तूफान रगासा चीन की और बढ़ेगा और ग्वांगडोंग प्रांत में लैंडफॉल करेगा. इसलिए दक्षिणी चीन के शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. बैंक और दफ्तर बंद करके लोगों को घरों से काम करने को कहा गया है. उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. लोग अपने घरों के दरवाजों पर रेत की बोरियां और बैरिकेड के साथ खिड़कियों को टेप लगाकर सील कर रहे हैं, ताकि तेज हवाओं से कांच को टूटने और जानी नुकसान होने से बचाया जा सके.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines