Tyhpoon Halong Landfall Update: प्रशांत महासागर में एक्टिव हुआ चक्रवाती तूफान हैलोंग जापान के इजू द्वीप समूह पर तबाही मचाने के बाद आगे बढ़ रहा है. तूफान इस समय जापान से पूर्व दिशा में प्रशांत महासागर की ओर बढ़ रहा है, वहीं प्रशांत महासागर तक पहुंचते-पहुंचते यह तूफान ‘एटमॉस्फेरिक टेलेकनेक्शन’ नामक मौसमी परिस्थिति को ट्रिगर करेगा, जिससे नॉर्थ अमेरिका में जेट स्ट्रीम मजबूत होगी. कैलिफोर्निया की ओर नमी का प्रवाह बढ़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप कैलिफोर्निया में मल्टी-डे स्टॉर्म एक्टिव होगा.
अगले 2 दिन में ट्रिगर होगी जेट स्ट्रीम
जापान के मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर के बीच ठंडी आर्कटिक हवा नीचे की ओर खिसकेंगी, जिससे अमेरिका का वॉशिंगटन शहर, ओरेगन और कैलिफोर्निया सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. इन इलाकों में जहां कई दिन तूफानी हवाएं चलेंगी, वहीं समुद्री तटीय इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा. इसके अलावा सिएरा नेवादा पर्वतों पर भारी बर्फबारी होने का भी अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान के बाद अमेरिका में इस बार पिछले साल से ज्यादा ठंड और शीत लहर झेलनी पड़ सकती है.
कब एक्टिव हुआ था टाइफून हैलोंग?
बता दें कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2025 को चक्रवाती तूफान हौलोंग फिलीपींस के पूर्व में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक्टिव हुआ था. यहां से तूफान जापान की ओर बढ़ा और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जापान के ओगासावारा में दक्षिण दिशा में समुद्र तट से टकराया. 7 अक्टूबर को तूफान की हवाओं ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रहफ्तार से हचिजो और आउगाशिमा द्वीप पर तबाही मचाई. तूफानी हवाएं चलने से कई घर ध्वस्त हो गए.
प्रशांत महासागर की ओर बढ़ा तूफान
वहीं 8 अक्टूबर को तूफान हैलोंग अपने चरम पर पहुंच और 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टोकयो की ओर बढ़ा. अब तूफान कमजोर होकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से योकोसुका के रास्ते प्रशांत महसागर की ओर जा रहा है. समुद्र की सतह का तापमान गिरने, शुष्क हवाएं चलने और पश्चिमी हवाओं के कारण तूफान तेज से कमजोर हुआ, लेकिन कमजोर होने से पहले तूफान ने जापमा के इजू द्वीप समूह पर तबाही मचाई. तूफान के असर से हाचिजो द्वीप पर 3 घंटे में 207 मिलीमीटर बारिश हुई, जो नया रिकॉर्ड है।
तूफान से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
तूफान के असर से इजू द्वीप समूहों के समुद्र तटीय इलाकों में बाढ़ आई और भूस्खलन की घटनाएं हुई. स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक बंद करनी पड़ी और उड़ानें रद़्द की गईं. टोक्यो और साउथ जापान में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. जापान की सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट जारी करके कोस्ट गार्ड को सतर्क रहने को कहा. जापान कोस्ट गार्ड ने नौका सेवाएं रद्द करके जहाजों को तूफान के रास्ते से हटने को कहा. वहीं तूफानी हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंका, जिससे सड़कें डैमेज हुईं. बिजली के खंभे टूटने से इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ठप हुई.
संबंधित खबरें
US Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
6 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines