नई दिल्ली: अमेरिका में कोरोना (Covid-19) ने एकबार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि पीड़ितों का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है। 15 जुलाई वाले सप्ताह में अमेरिका में कोरोना के 556 से अधिक मामले सामने आए हैं। बताया गया है कि पिछले सप्ताह कोरोना के 6,444 नए मामले आए थे, जो इस 15 जुलाई वाले हफ्ते में बढ़कर 7,100 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां औसतन हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक आंकड़े के मुताबिक, पिछले दिनों अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के भर्ती होने की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो साल दिसंबर 2022 के बाद से सबसे ज्यादा है। जुलाई तक तकरीबन 0.73% लोग कोरोना के कारण अस्पताल आए, जबकि एक महीने पहले यह आंकड़ा 0.49% था।
एटलांटा के सीडीसी के कोविड प्रबंधक डॉ. ब्रेंडन जैक्सन का कहना है कि पिछले छह-सात महीने में अमेरिका में कोरोना के मामले बहुत कम हो गए थे, लेकिन हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि यह कोविड की ग्रीष्मकालीन लहर की शुरुआत भी हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एशिया में कोरोना के सब वैरिएंट म्युटाजैनिक के उभरने से भी चिंताएं बढ़ी हैं।
वहीं एनवाईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. मार्क सीगल का कहना है कि यह कोरोना के ‘समर वेव’ की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने लोगों को इससे बचने और एक्सबीबी सबवैरिएंट की बूस्टर डोज लगवाने की भी सलाह दी है।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
1 hr agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
1 hr agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
6 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
6 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
16 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
21 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines