COVID-19 Variant EG.5.1 in UK: ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट EG.5.1 काफी तेजी से फैल रहा है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने कोरोना के नए वेरिएंट को ‘एरिस’ नाम भी दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोरोना का नया वेरिएंट ‘एरिस’ तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन से आया है। पिछले महीने पहली बार इसका मामला सामने आया था। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने कहा कि ‘एरिस’ 7 नए कोरोना वेरिएंट में से एक है।
UKHSA के मुताबिक, ईजी.5.1 (एरिस) को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 जुलाई, 2023 को इसे कोरोना के नए वेरिएंट के रूप में पहचाना गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दो हफ्ते पहले ही ईजी.5.1 वेरिएंट पर नज़र रखना शुरू कर दिया था।
WHO के महानिदेशक बोले- सतर्कता में कमी नहीं लानी चाहिए
WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा था कि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं लानी चाहिए। नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, इस बारे में उन्होंने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नया वेरिएंट अधिक गंभीर है। क्योंकि UKHSA के नए डेटा से पता चला है कि ब्रिटेन में मिले रहे कोरोना के नए मामले में एरिस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14.6 प्रतिशत है।
UKHSA के रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के जरिए 4,396 सैंपल में से 5.4 प्रतिशत मरीजों में ही कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि पिछली रिपोर्ट में 4,403 में से 3.7 प्रतिशत थे। UKHSA के टीकाकरण चीफ डॉक्टर मैरी रामसे ने कहा कि इस सप्ताह की रिपोर्ट में कोरोना मामलों में वृद्धि देख रहे हैं। विशेषकर बुजुर्गों में कोरोना के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। हम बारीकी से निगरानी रख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित और पूरी तरह से हाथ धोने से आपको कोरोना और अन्य वायरस से बचाने में मदद मिलती है। यदि आपमें सांस की बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां संभव हो दूसरों से दूर रहें।
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
22 mins agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
1 hr agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
4 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
6 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
10 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
13 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
22 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines