Chinese President XI Jinping: शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के लगभग 3,000 सदस्यों ने सर्वसम्मति से शी जिनपिंग को राष्ट्रपति बनाने के लिए मतदान किया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। शी को चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए भी चुना गया है।
चीन की संसद ने झाओ लेजी को नई संसद अध्यक्ष और हान झेंग को नए उपाध्यक्ष के रूप में भी चुना। ये दोनों पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में शी की पार्टी के नेताओं की पिछली टीम में थे। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरी बार पांच साल की अवधि के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में फिर से चुना गया था।
और पढ़िए – Malaysia: भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासिन गिरफ्तार, 10 मार्च को तय होंगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
और पढ़िए – Nepal President Election: नेपाल के राष्ट्रपति बने रामचंद्र पौडेल, विपक्षी सुभाष चंद्र को 18 हजार वोटों से हराया
माओत्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता
गौरतलब है कि शी जिनपिंग ने खुद 2018 में राष्ट्रपति पद पर दो कार्यकाल की सीमा को हटा दिया था। 69 साल के शी राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के साथ चीन के सबसे लंबे वक्त तक राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं। वे माओत्से तुंग के बाद वह दूसरे नेता हैं, जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।
बता दें कि तीसरी बार शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का 40 साल पुरानी नियम टूट गया। साल 1982 से राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 10 साल का होता था। शी को तीसरा कार्यकाल मिलने के साथ ही ये नियम टूट गया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines