China Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच जारी टेंशन के बीच एक बार फिर चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को चेतावनी दी है। अपनी चेतावनी में चीन ने कहा कि है कि मध्य अमेरिका की यात्रा के दौरान ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन यूएस हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी से न मिलें।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने बुधवार को मध्य अमेरिका की 10 दिवसीय यात्रा शुरू की। कहा जा रहा है कि इस दौरान त्साई इंग वेन अमेरिका भी जाएंगी। इसकी जानकारी के बाद चीन ने ताइवान के राष्ट्रपति को यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैकार्थी से मिलने के खिलाफ चेतावनी दी है।
और पढ़िए – ‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया करारा जवाब
मुलाकात के खिलाफ क्या बोले चीनी प्रवक्ता
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ताइवान की स्वतंत्रता की अलगाववादी ताकतों का समर्थन करने के लिए सांठगांठ करता रहता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य अमेरिका के राजनयिक मिशन पर रवाना होने के दौरान त्साई इंग-वेन ने कहा कि ताइवान को दुनिया से जुड़ने का पूरा अधिकार है।
त्साई की रवानगी से पहले चीन ने यात्रा के खिलाफ बुधवार को कहा कि अगर ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिकी सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से मिलती हैं तो ये ठीक नहीं होगा। चीन ने अमेरिका की आलोचना भी की।
पिछले साल तत्कालीन यूएस हाउस स्पीकर ने किया था दौरा
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार कहा, “यह चीनी पक्ष नहीं है जो ओवररिएक्ट करता है, बल्कि अमेरिकी पक्ष है जो ताइवान की स्वतंत्रता के अलगाववादी ताकतों का समर्थन करता रहता है।”
बता दें कि पिछले साल तत्कालीन यूएस हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इसके बाद चीन ने ताइवान सीमा के पास मिलिट्री ड्रील को अंजाम दिया था। इस दौरान चीन ने कई मिसाइलें दागीं और ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
3 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
6 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
6 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
9 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
11 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
11 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines