हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Taiwan: फिर चिढ़ा चीन, नैन्सी पेलोसी के बाद ताइवान पहुंचे 5 अमेरिकी सांसद

विज्ञापन

Taiwan: ताइवान और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमेरिका लगातार ताइवान के पक्ष में खड़ा दिख रहा है और चीन को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान का दौरे पर पहुंचा है।

इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल हैं। अमेरिकी सांसद राजधानी ताइपे में ताइवान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी सांसदों के ताइवान दौरे से चीन और भड़क सकता है। इससे पहले ही नैन्सी पेलोसी के दौरे को लेकर चीन ने जबरदस्त आक्रामकता का प्रदर्शन किया था। चीन ने ताइवान के समुद्र और हवाई क्षेत्र के आसपास मिसाइलें दागी थीं। युद्धपोत और लड़ाकू विमान भी भेज दिए थे।

विज्ञापन

आपको बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और दूसरे देशों के साथ किसी तरह के संपर्क पर कड़ा एतराज जताता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola