हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

China Taiwan Crisis: ताइवान के विदेश मंत्री बोले-हमें उकसा रहा चीन, अन्य देशों को मदद से भी रोक रहा

विज्ञापन

ताइपे: China Taiwan Crisis पर मंगलवार को ताइवान के विदेश मंत्री बोले कि चीन का सैन्य अभियास करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने चीन को चेताते हुए कहा कि ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास करने का चीन का निर्णय अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ताइवान के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

 

अन्य देशों को मदद से रोक रहा 

विज्ञापन

आगे विदेश मंत्री बोले विशेष रूप से जिस तरह से उसने अपने अभ्यास के लिए क्षेत्रों को नामित किया है वह गलत है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विदेश मंत्री ने कहा कि चीन का उसे टारगेट कर इतने बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास ताइवान को उकसाने वाला कदम है। चीन ने ताइवान पर आक्रमण की तैयारी के लिए अपनी सैन्य अभ्यास का इस्तेमाल किया है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि वह ताइवान पर आक्रमण करने के अपने प्रयास में हस्तक्षेप करने से अन्य देशों को रोकने की कोशिश कर रहा है।

समुद्री परिसीमन नहीं किया 

विज्ञापन

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि चीन और जापान ने प्रासंगिक जल में समुद्री परिसीमन नहीं किया है। इसलिए चीन की सैन्य कार्रवाई जापान के ईईजेड में होने या उसमें प्रवेश करने जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि यह सही है कि दोनों देशों ने पूर्वी चीन सागर के सीमांकन के लिए बातचीत पूरी नहीं की है। इसका मुख्य कारण यह है कि
चीन सेनकाकू द्वीपों पर संप्रभुता के साथ-साथ पूर्वी चीन सागर के लगभग पूरे जल की मांग करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola