हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

China में वीजा फ्री एंट्री शुरू, 6 देशों के लोगों को मिलेगी सर्विस; आखिर क्या है मकसद, 5 पॉइंट में जानिए

China Visa Free Entry Service: चीन ने 6 देशों के लोगों के लिए वीजा फ्री एंट्री सर्विस शुरू की है, जिसके पीछे चीन का मकसद क्या है, आइए हम बताते हैं…

विज्ञापन
China Tourism

China Start Visa Free Entry For Travelers Of 6 Counteries: चीन देखने और घूमने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है, लेकिन यह गुड न्यूज भारतीयों के लिए नहीं, बल्कि फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के नागरिकों के लिए जिन्हें चीन ने वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है। चीन सरकार इन देशों के टूरिस्टों को 15 दिन के लिए बिना वीजा आने की अनुमति देगा। एक दिसंबर से टूरिस्ट इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं और यह अगले एक साल तक के लिए लागू रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ब्रुनेई, जापान और सिंगापुर के नागरिकों को बिना वीजा एंट्री दी जाती थी, लेकिन कोरोना काल में इस ऑफर को बंद कर दिया गया। जुलाई 2023 में ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए सुविधा फिर से शुरू की गई, लेकिन जापान को इसका फायदा नहीं मिला। अब 5 यूरोपीय देशों और मलेशिया के लिए वीजा फ्री एंट्री सर्विस शुरू की जा रही है, क्योंकि चीन देश में बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहता है।

 

5 पॉइंट में समझिए ऑफर के पीछे चीन का मकसद…

विज्ञापन

1. कोरोना के कारण चीन के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है। पिछले 3 साल में चीन घूमने आने वालों की संख्या में कमी आई। इस सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए चीन ने यह ऑफर टूरिस्टों को दिया गया है।

2. कोरोना काल ने चीन की बिजनेस इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचाया। कई देशों ने बिजनेस डील तोड़ दी। चीन में खुले अपने ऑफिस बंद कर दिए। दूसरे देशों के साथ फिर से बिजनेस करने के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू की गई है।

विज्ञापन

3. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में पिछले 6 महीनों में 8.4 मिलियन विदेशी आए और गए, जबकि 2019 में यह संख्या 977 मिलियन थी। इस संख्या को बढ़ाने के लिए वीजा फ्री एंट्री सर्विस शुरू की गई है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

4. दुनियाभर के टॉप बिजनेजसमैन एलन मस्क, टिम कुक अपना व्यापार बढ़ाने के लिए चीन आते रहे हैं, लेकिन कोरोना के कारण उन्होंने चीन से मुंह मोड़ लिया। इन बिजनेसमैन को फिर से आकर्षित करने के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू की गई है।

5. 6 देशों के टूरिस्टों को वीजा फ्री एंट्री देने का एक कारण इन देशों के प्रोडक्ट और खाने-पीने की चीजों को चीन तक लाना है, ताकि चीन के लोग भी इनका इस्तेमाल करके नई-नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola