Russia-Ukraine War: राजधानी कीव समेत यूक्रेन के अन्य शहर रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीनी मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
अभी पढ़ें – रूस के मिसाइल अटैक से दहला कीव, यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, VIDEO में देखिए तबाही का मंजर
8 लोगों की मौत, 24 से अधिक घायल
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक सलाहकार रोस्तस्लाव स्मिरनोव के अनुसार, कीव पर सोमवार को हुए हमले में आठ लोग मारे गए जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के सेंटर में मौजूद शेवचेनकिव्स्की जिले में सुबह कम से कम पांच धमाके हुए।
यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंको ने एक तस्वीर ट्वीट किया जिसमें सेंट्रल कीव में नेशनल यूनिवर्सिटी की मुख्य इमारत के पास विस्फोट के बाद की स्थिति दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के बाहरी इलाके में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया डीनिप्रो पर भी मिसाइल से हमले में कुछ लोग मारे गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ये हमें मिटाने की साजिश
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि वे हमें मिटाने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के लिए रूस ने यूक्रेन को दोषी ठहराया था। कहा जा रहा है कि इस विस्फोट का बदला लेने के लिए रूस ने सोमवार सुबह कीव समेत अन्य शहरों में मिसाइल हमला किया।
अभी पढ़ें – Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ मिसाइल हमले के बाद चीन बोला, कहा- हमें उम्मीद है कि…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुल पर हुए विस्फोट को आतंकवादी कृत्य बताया था। विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो चुका पुल दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेनाओं के लिए एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग है और क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण का प्रतीक है। क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines