हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चीन में फिर से बढ़ा कोरोना का प्रकोप, लगातार दूसरे दिन आए रिकॉर्ड केस, कई शहरों में लगाया गया लॉकडाउन

विज्ञापन

Corona Spread in China: सर्दी बढ़ते ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना का एकबार फिर तेजी से ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। यहां पिछले कई दिनों कोरोना के नए केसों की संख्या में लगातार बड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में चीन में कोरोना के 32,943 मामले सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब चीन में कोविड 19 के 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को चीन कोरोना के 31,444 केस दर्ज किए गए थे। गुरुवार की तुलना में चीन में आज 1287 ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा 28,000 मामले इसी अप्रैल 2022 में मिले थे।

ठंड बढ़ने के साथ कोरोना के फिर से बढ़ते प्रकोप के देखते हुए चीन में हड़कंप मचा है। आलम यह है कि चीन एकबार फिर से शहर-शहर लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर हो गया। चीनी प्रशासन ने झेंगझाउ और उसके आसपास के 8 जिलों के 66 लाख की आबादी को लॉकडाउन लगाकर कैद कर दिया है। इससे पहले यहां की 2 लाख की आबादी डेढ़ महीने से लॉकडाउन में है। नया आदेश आज शुक्रवार से लागू हो गया है।

आपको बता दें कि चीन में लंबे समय से जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। कोरोना के फिर से बढ़ते मामले को देखते हुए बीजिंग समेत कई शहरों ने कम्यूनिटी लॉकडाउन लगा दिया है। छह महीने बाद 21 नवंबर को बीजिंग में कोरोन से पहली मौत कई जिलों में कुछ प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। ये पाबंदियां अभी भी लागू है। इसके तहत दुकानें, स्कूल और रेस्टोरेंट बंद हैं।

नए आदेश के तहत लोगों को अगले पांच दिनों तक अपने-अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है। सरकार ने संक्रमण से निपटने की कार्रवाई के तहत वहां व्यापक स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। बीजिंग के साथ-साथ चाओयांग में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि चाओयांग शहर में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिल रहे हैं, जहां देश की टॉप लीडरशिप रहती है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें