ChatGPT के CEO ने एंथ्रोपिक के CEO से क्यों नहीं मिलाया था हाथ? सैम ऑल्टमैन ने खुद बताई वजह
Author: Khushbu Goyal
Feb 20, 2026 07:56 AM IST
ChatGPT CEO vs Anthropic CEO: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में आए ChatGPT के CEO सैम अल्टमैन को लेकर एक विवाद खड़ हो गया है। दरअसल, उन्होंने समिट के मंच पर एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई से हाथ नहीं मिलाया। इस पल को मीडिया ने कैप्चर किया और फिर सवालों का अंबार लगा। चर्चा का बाजार गरम हुआ। विवाद बढ़ता देख सैम ऑल्टमैन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए हाथ न मिलने की वजह बताई।
अमोडेई का हाथ न उठाने की वजह ये थी
सैम ऑल्टमैन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे कन्फ्यूज हो गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करना है और कैसे करना है? उस दौरान स्थिति को समझने में उलझन हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भी पड़ोसी का हाथ पकड़कर ऊपर उठान है और फिर लाइन में खड़े सभी लोग एक दूसरे का हाथ ऊपर उठाएंगे। अगर समझ जाता तो हाथ उठाता, नहीं उठाने की ठोस वजह नहीं है।
अमोडेई और ऑल्टमैन साथ काम कर चुके
बता दें कि ऑल्टमैन ओर अमोडेई के हाथ न मिलाने की बात इसलिए उठी, क्योंकि वे दोनों ओपन AI में साथ-साथ काम कर चुके हैं और अब एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। साल 2020 में अमोडेई ने अपनी बहन डेनिएला के साथ मिलकर ओपन AI छोड़कर एंथ्रोपिक की स्थापना की थी। वहीं सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी को शुरू किया था। आज दोनों अपनी कंपनी के CEO हैं और समय के साथ दोनों कंपनियों के बीच व्यावसायिक और रणनीतिक मुकाबला काफी तेज हुआ है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप फोटो क्लिक कराई
बता दें बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने पहले समिट में आए देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मंच पर ग्रुप फोटो क्लिक कराया। इसके बाद उन्होंने ऑल्टमैन, अमोडेई, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के चीफ एआई ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग, सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्यूष कुमार, और गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हासाबिस के साथ हाथ में हाथ डालकर मंच पर ग्रुप फोटो क्लिक कराया।