हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चार्ली किर्क की हत्या में आरोपी रॉबिन्स पर गंभीर धाराएं, मिल सकती है मौत की सजा

Charlie Kirk Assassination: चार्ली किर्क की हत्या करने वाले शख्स रॉबिन्सन पर आधिकारिक रूप से लगे 7 गंभीर आरोप. प्रोसेक्यूट ने मांगी आरोपी के लिए मौत की सजा. वे कहते हैं कि किर्क की हत्या अमेरिका के लिए त्रासदी.

विज्ञापन

Charlie Kirk Assassination: अमेरिका के रूढ़ीवादी सोच रखने वाले पॉलिटिक्ल एक्टिविस्ट और ट्रंप के खास चार्ली किर्क की यूटा काउंटी यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें मारने वाले 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन पर आधिकारिक रूप से 7 गंभीर आरोप लगाएं गए हैं. यूटा काउंटी के अभियोजक ने इसके लिए रॉबिन्स को मौत की सजा की मांग रखी है.

कैसे हुई थी किर्क की हत्या?

यह सनसनीखेज घटना 10 सितंबर 2025 को यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई, जब चार्ली किर्क एक छात्र सभा को संबोधित कर रहे थे. तभी करीब 200 गज दूर एक बिल्डिंग की छत से गोलियां चलाई गईं. किर्क की गर्दन पर गोली लगी थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस हमले ने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया और इसे कई नेताओं ने अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला बताया है.

30 घंटों में किया सरेंडर

यूटा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ्री ग्रे ने आरोपी रॉबिन्सन पर 7 आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है. इनमें हत्या, सबूत नष्ट करना और गवाह से छेड़छाड़ करना शामिल है. आरोपी ने पुलिस के सामने मात्र 30 घंटों के अंदर-अंदर ही सरेंडर कर दिया था.

विज्ञापन

बंदूक से गोली चलाने और न्याय में बाधा डालने का आरोप

22 वर्षीय रॉबिन्सन पर हत्या के साथ-साथ बंदूक से गोली चलाने और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप भी हैं. इन अपराधों के लिए आजीवन कारावास से लेकर 15 साल तक की सजा का प्रावधान है. मंगलवार को उसकी पहली वर्चुअल कोर्ट पेशी निर्धारित की गई थी.

गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

रॉबिन्सन को गुरुवार रात सेंट जॉर्ज इलाके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी और परिजनों से भी पूछताछ की थी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रॉबिन्सन की तरफ से कोई वकील नियुक्त किया गया है या नहीं.

विज्ञापन

घटना से पहले लिखा था धमकी भरा नोट

FBI की जांच में पाया गया कि हत्या से पहले रॉबिन्सन ने एक नोट लिखा था, जिसमें उसने चार्ली किर्क की हत्या करने की मंशा जताई थी. जांच एजेंसियों को उसके डीएनए के निशान हत्या में इस्तेमाल हुई बंदूक से लिपटे तौलिए और छत से बरामद पेचकस पर भी मिले हैं. यह सबूत उसके खिलाफ मामले को और मजबूत बनाते हैं.

ये भी पढ़ें-ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका के बीच क्या हुई बात? 7 घंटे तक चली मीटिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola