Jin Tian: जापान की समुद्री सीमा में मालवाहक जहाज Jin Tian डूब गया। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोगों को बचाया गया है। जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था।
और पढ़िए –New Zealand Floods: भारी बारिश के बाद ऑकलैंड में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट की ‘भयावह’ तस्वीरें वायरल
चालक दल के सदस्यों ने जहाज छोड़ा
मंगलवार रात 10: 45 बजे जहाज ने तट रक्षकों को मदद के लिए फोन किया था। देर रात वह डूब गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं।
जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था
जानकारी के मुताबिक इस जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था। बताया जा रहा है कि इस मालवाहक जहाज में कुल लगभग 6551 टन वजन था। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि यह जहाज हांगकांग में पंजीकृत था। यह जापान के नागासाकी प्रांत के दांजो द्वीप से 110 किमी पश्चिम में डूबा है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines