Justin Trudeau Divorce: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो ने अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की है। दोनों ने मई 2005 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। अब शादी के 18 साल बाद कनाडाई पीएम ने पत्नी से अलग होने की घोषणा की है। ट्रूडो और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों की पुष्टि की।
ट्रूडो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि सोफी और मैं ये बताना चाहेंगे कि कई सार्थक और कठिन बातचीत के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। तलाक के पीछे के वजहों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ट्रूडो ने इंस्टा पोस्ट में परिवार बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया
ट्रूडो ने अपने पोस्ट में परिवार बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि कपल के तीनों बच्चों की भलाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में आने वाले बदलावों के बावजूद बेटे जेवियर और हैड्रियन और बेटी एला-ग्रेस के साथ उनका संबंध स्नेहपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: अब मुंबई के कॉलेज ने क्लास में बुर्का, हिजाब, स्कार्फ पहनने पर लगाया बैन
पीएमओ ने भी ट्रूडो दंपति के तलाक की खबरों की पुष्टि की
कनाडा के पीएमओ ने भी ट्रूडो के तलाक की खबरों की पुष्टि की। पीएमओ के प्रवक्ता मर्फी ने जानकारी दी कि ट्रूडो दंपति ने सभी प्रकार की कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है। दंपति का ध्यान अपने बच्चों पर है। पीएमओ के प्रवक्ता एलिसन मर्फी ने बयान में कहा कि पीएम और सोफी अपने बच्चों को सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में पालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और दोनों की अपने बच्चों के जीवन में निरंतर उपस्थिति रहेगी।
जस्टिन ट्रूडो की शादी 28 मई 2005 को मॉन्ट्रियल में हुई। पिछले साल शादी की सालगिरह के बाद सोफी ने बताया था कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि मई में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में पीएम ट्रूडो और उनकी पत्नी साथ दिखी थी। इससे पहले मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की ओटावा की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी की।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines