Canada Crime News: कनाडा के इतिहास में सोना चोरी की सबसे बड़ी वारदात पिछले साल हुई थी। पुलिस अभी तक गोल्ड को रिकवर नहीं कर सकी है। 9 आरोपियों के खिलाफ सोना चोरी के आरोप लगे थे। आरोपियों ने 17 अप्रैल को टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर वारदात को अंजाम दिया गया था। एयर कनाडा कार्गो टर्मिनल से 6600 सोने की बार चोरी की गई थीं। जिसको अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका है। पुलिस पुलिस सेवा बोर्ड की 21 जून को हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई है। जिसका विवरण अब कनाडा की मीडिया ने भी जारी किया है। कनाडा के इतिहास में इसे सबसे बड़ी चोरी माना गया है। चोरी सोने की कीमत 30 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग 184 करोड़ रुपये) बताई गई है।
पील पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि आरोपियों ने भारत में सोना छिपाया हो। पील क्षेत्रीय पुलिस के मुख्य जांचकर्ता डिटेक्टिव सार्जेंट माइक मैविटी ने इस संबंध में बयान जारी किया है। उन्होंने आशंका जताई कि जहां सोने की अधिक भरमार है, उन देशों में आरोपी सोना छिपा सकते हैं। भारत और दुबई की ओर उन्होंने इशारा किया। मैविटी ने कहा कि इन देशों में सीरियल नंबर वाला सोना ले जाया जा सकता है। जहां खरीदारों की कमी नहीं है। पैसे देकर इसे वहां आसानी से पिघलवाया जा सकता है।
मास्टरमाइंड भारतीय मूल का, इस साल आया था हाथ
घटना के तुरंत बाद इसे कनाडा से बाहर ले जाया गया है। बता दें कि 17 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर एक फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से आई थी। पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट से शुद्ध सोने की 66 बार उतारी गई थीं। जिनका वजन लगभग 4 क्विंटल था। इस सोने को तुरंत एयर कनाडा कार्गो टर्मिनल में ले जाया गया था। लेकिन 18 अप्रैल 2023 को अलसुबह लगभग 3 बजे वहां से गायब पाया गया। जिसके बाद वहां काम करने वाले भारतीय मूल के ब्रैम्पटन निवासी 54 साल के परमपाल सिंह सिद्धू पर शक हुआ। जो मौके से गायब मिला था।
यह भी पढ़ें:क्या है साउथ कोरिया की डिश Kimchi? जिसे खाकर 1000 लोग पड़ गए बीमार
उसे इस साल मई में अरेस्ट किया गया था। उस दौरान 31 साल की सिमरन प्रीत पनेसर से पूछताछ की गई थी। जो गोदाम में मैनेजर के तौर पर काम करती थी। डकैती के बाद उसने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि वह बेल लेने के बाद विदेश में कहीं छिपी है। सिद्धू का एक दोस्त 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर भी कनाडा एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। जो भारत से लौटा था। उसकी भूमिका भी संदिग्ध मिली थी।
वहीं, इस साल 17 अप्रैल तक इस चोरी में 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। जिनके खिलाफ 19 से अधिक संगीन आरोपों में केस दर्ज किया गया है। इनमें मास्टमाइंड सिद्धू, जॉर्जटाउन के 43 वर्षीय अम्माद चौधरी, ओकविले के 40 वर्षीय अमित जलोटा, ब्रैम्पटन के 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम और टोरंटो के 37 वर्षीय अली रजा शामिल हैं। मिसिसॉगा के 42 वर्षीय अरसलान चौधरी, पनेसर, ग्रोवर के लिए कनाडा में अरेस्ट वारंट निकाले गए थे। ब्रैम्पटन का 25 वर्षीय डुरंटे किंग मैकलीन भी मामले में आरोपी है। जो फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी मामले में जेल में बंद है।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines