Biggest Gold Heist In Canada’s History : पिछले साल कनाडा में करोड़ों की कीमत वाले सोने और कैश की चोरी हुई थी जिसने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया था। इस लूट की प्लानिंग ऐसी थी मानो ओटीटी का कोई शो हो। ताजा खबर यह है कि इस मामले में अब गिरफ्तारी हो पाई है। आपको बता दें कि इस लूट का भारत से भी कनेक्शन है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को अरेस्ट किया है जिनमें एक एयर कनाडा का कर्मचारी भी शामिल है।
1.60 करोड़ डॉलर (करीब 133 करोड़ 47 लाख 49 हजार रुपये) की इस लूट की महीनों से जांच चल रही थी। अब अधिकारियों ने बताया कि मामले में 9 संदिग्ध हैं जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। कनाडा और अमेरिका के अधिकारी मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। बाकी तीन संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस कर्मचारी तो यहां तक कह रहे हैं कि इस लूट की कहानी इतनी रोचक है कि इस पर नेटफ्लिक्स (Netflix) एक सीरीज बना सकता है।
कनाडा में लूट का भारत से क्या कनेक्शन?
जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक का नाम परमपाल सिद्धू (54) है। वह एयर कनाडा का कर्मचारी था और उस पर चोरी का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा सिमरन प्रीत पनेसर (31) की तलाश की जा रही है। सिमरन प्रीत भी पहले एयर कनाडा में ही काम करता था। ये दोनों ही भारतीय मूल के हैं। इनके अलावा अमित जलोटा, अम्माद चौधरी, अली रजा, प्रसथ परालिंगम, अर्चित ग्रोवर, अर्सलान चौधरी और डुरांटे किंग-मैकलीन आरोपी हैं।
किस तरह दिया था इस Heist को अंजाम?
सोने की इस लूट को जिन लोगों ने अंजाम दिया था उनमें एयर कनाडा के 2 कर्मचारी शामिल थे। यह वारदात एक एयरवे बिल में फर्जीवाड़ा करके की गई थी। 17 अप्रैल 2023 को हुई इस घटना में सोने के बार का पूरा भंडार गायब हो गया था। 17 अप्रैल को एयर कनाडा की फ्लाइट से एक कार्गो स्विट्जरलैंड से पियर्सन एयरपोर्ट पहुंचा था। इसमें 400 किलो शुद्ध सोना और 25 लाख कनाडाई डॉलर कैश था। बता दें कि इस पूरे माल पर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिए थे।
कैसे पकड़ में आए शातिर, क्या जब्त हुआ?
मामले की जांच और अपराधियों को पकड़ने के लिए कनाडा के पील क्षेत्र की पुलिस ने अमेरिका के ब्यूरो ऑफ एल्कोहल, टुबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स के साथ हाथ मिलाया था। जांचट में एक किलो सोना और 4 लाख डॉलर की राशि बरामद हुई थी। अधिकारियों को शक है कि चुराए गए सोने को पिघला दिया गया है, ताकि पता न चल सके कि सोना कहां से आया। इससे मिले पैसे से हथियार खरीदे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में 65 हथियार भी जब्त किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: दिन में सिर्फ 20 मिनट काम और कमाई साल में चार करोड़
ये भी पढ़ें: Google में फिर छंटनी…भारत में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर
ये भी पढ़ें: इजराइल ने ईरान के 2 करीबी देशों पर भी बरसाईं मिसाइल
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines